Logo
Aaj Ka Rashifal 30 july 2024: मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसकी किस्मत चमकेगी, किसका नुकसान होगा? वृश्चिक राशि वालों को निवेश में सफलता मिल सकती है। यहां जानिए 30 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 30 july 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार, 30 july 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज सावन माह की नवमी तिथि है सावन मास प्रारंभ है चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर  मीन राशि तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डा. मनीष गौतम महाराज विंध्याचल (कालीखोह) ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:55 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन दलिया या दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 49 से 12 59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:45 से 08:55 तक अमृत
सुबह 08:55 से 10:55 तक चंचल
सुबह 10:55 से 12:55 तक चंचल 
दोपहर 12:55 से 02:55 तक अमृत
दोपहर 02:55 से 07:55 तक लाभ
शाम 07:55 से 09:55 तक लाभ
रात 09:55 से 11:55 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज प्रयास करने पर मेहनत का फल का लाभ पूरा मिलेगा। यात्रा से आपको लाभ की संभावना है। बड़ा काम करने का मन करेगा और आपका काम भी बनेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: हल्का नीला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
किसी वाद विवाद को ज्यादा बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है। बेहतर बातों की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। समय आपके फेवर में है। समय का लाभ उठाएं।
लकी नंबर: 51, शुभ रंग:  हल्का काला

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहने के योग हैं। पार्टी व पिकनिक का आयोजन आप कर सकते हैं। साक्षरता में सफलता विद्यार्थी वर्ग को आज प्राप्त होगी। दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन कोई बड़ा प्लान आप बना सकते हैं।
शुभ नंबर: 73, शुभ रंग:  पीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
अस्थाई संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के कामकाज में आपको प्रॉफिट होगा। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। उन्नति के मार्ग आपके फेवर में रहेंगे। किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको मिलेगा।
लकी नंबर: 9, शुभ रंग: चैती

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। कार्य की अधिकता तथा व्यवस्था आज आपके जीवन में बनी रहेगी। इंपॉर्टेंट निर्णय लेने में ज्यादा जल्दवाजी न करें। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  हल्का लाल

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
साथ आज आपका कमजोर रह सकता है। काम करने की इच्छा ज्यादा नहीं होगी। विवाद में आपका दिल बेचैन रहेगा। बनते हुए कार्यों में आज बाधा उत्पन्न होगी। इसलिए आज के दिन कोई भी सोच-विचारकर ही करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग:  काला

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
कानूनी अड़चन दूर हो सकती है। मन अनुकूल फल आपको प्राप्त होगा। धन प्राप्त होगा। नौकरी में आपके दिन अच्छे रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के प्रति गति आएगी। कोई नया कार्य भी आपका सम्पन्न होगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: हल्का काला

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
योजना आज आपकी फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन का लाभ आपको प्राप्त होगा। निवेश करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। बाहर जाने का प्लान आप बना पाएंगे, जिसकी वजह से आज का दिन आप अच्छे से बिता पाएंगे।
लकी नंबर:  35,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
डूबी हुई रकम मिलने की संभावना है। निवेशकों को लाभ मिलेगा। नौकरी में आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का आपका सहयोग बनेगा। दिन समान्य रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग:   बैंगनी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
विवाद को ज्यादा बढ़ावा ना दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है। घर बाहर टेंशन बनी रहेगी। व्यवसाय आपका ठीक चलेगा, जिससे आपको आगे चलकर लाभ होगा। परिवार का जरूर ध्यान रखें।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग:  हल्का भूरा

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
चोट व रोग से आज आप बिस्तर में रह सकते हैं। ज्यादा किसी के चक्कर में न पड़ें। गलत डिसीजन आपको हानि पहुंचा सकते हैं। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास आपके तरफ से सफल रहेंगे। लाभ का दिन आज है।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: सफेद

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
भूले बिसरे साथियों से मुलाकात के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। बड़ा काम करने का मन एवं प्लान आप बना सकते हैं। आत्म सम्मान की रक्षा हेतु आज आपको कदम उठाने होंगे। ज्यादा धन खर्च न करें।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  हल्का रेड

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्याचल (कालीखोह)
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487