Logo

Aaj ka Rashifal, 28 मार्च 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, शुक्रवार (28 मार्च 2025) को कुछ राशि वालों का दिन खुशी और उत्साह भरा गुजरेगा। वहीं 3 राशियों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने की संभावना है। बाकी राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (28 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (28 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (28 March ka mesh rashifal)
अपने काम को लेकर दिलचस्पी बनाए रखें। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नए मित्रों से सावधान रहें। नहीं तो अपने आपको ठगा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन नई उम्मीदें लेकर आएगा। निर्णय लेने में सावधानी बरतें।
आज की सलाह: पारिवारिक सौहार्द बढ़ाने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनें, लाल टीका लगाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 40

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (28 March ka vrishabh rashifal)
अपनी खुखियों को दूसरों के बीच बांटने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर होगा। पेशेवर कार्यों में आपको कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। माता-पिता भी इस मामले में काफी सहयोग करेंगे। प्रेमी की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें।
आज की सलाह: भगवान शिव और हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं, प्रेमी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (28 March ka mithun rashifal)
आज आपके कार्यों की वजह से काफी लोग आकर्षित हो सकते हैं। पैसे को लेकर आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि आज आपका रुका हुआ धन भी आ सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी से बहस करने से बचें नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है।
आज की सलाह: भगवान विष्णु के आठ पवित्र नाम अच्युतम, केशवम, विष्णुम, हरिम, सत्यम, जनार्दनम, हंसम, नारायणम का जाप करने से आर्थिक समृद्धि आती है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 8

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (28 March ka kark rashifal)
आज आपको किसी चीज का डर सता सकता है। अपनी आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। निवेश करने से लाभ होगा, लेकिन आपको अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लेनी है। नई तकनीकी पर ध्यान दें।
आज की सलाह: जरूरतमंदों को जौ, मूली और काली सरसों के बीज दान करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा,  लकी नंबर: 25

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (28 March ka singh rashifal)
आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्तों को लेकर चिंता कर सकते हैं। उनके लिए कोई नई योजना बनाने पर फोकस करेंगे। लव लाइफ को मजेदार बनाने के लिए शाम का समय प्रेमी के साथ बिताएं।
आज की सलाह: गाय को रोटी के साथ मीठा खिलाएं, प्रेमी के साथ खुशनुमा समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 11

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (28 March ka kanya rashifal)
आज स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कार्य करने की जरूरत है। खानपान की वजह से थोड़ी सी समस्या हो सकती है लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। 
आज की सलाह: कुत्ते की देखभाल करें, उन्हें भोजन कराएं। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 24

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (28 March ka tula rashifal)
आपका व्यवहार आज जीवनसाथी को प्रभावित कर सकता है। रिश्तों में खुशहाली बनी रहेगी। लेकिन शाम के समय किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
आज की सलाह: घर पर सफेद फूल वाले पौधे लगाने से आपकी सेहत में काफी सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा,  लकी नंबर: 33

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (28 March ka vrishchik rashifal)
आज आपके ऊपर काफी बोझ हो सकता है। जिसको लेकर आप काफी व्यस्त भी दिखाई देंगे। कीमती सामान को आज सुरक्षित रखें, नहीं तो चोरी हो सकता है। परिवार के साथ आपका सुकून भरा दिन बीतेगा। लव लाइफ सुख-शांति भरा बीतेगी।
आज की सलाह: जेब में सफेद रुमाल रखें, आपको आर्थिक और मानसिक मजबूती मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 50

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (28 March ka dhanu rashifal)
सड़क पर वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, क्योंकि दिन आज आपके फेवर में नहीं रहने वाला है। माता-पिता की बातों को काटने से बचें। वित्तीय लाभ के लिए पुराने दोस्तों की मदद से सकते हैं। प्यार के लिए भी समय निकालें। पुराने दोस्तों से मिलकर पुरानी यादें ताजा करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: अच्छी सेहत मेंटेन करने के लिए जेब में तांबे का सिक्का या टुकड़ा रखें।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, लकी नंबर: 21

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (28 March ka makar rashifal)
शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैसा कमाने के चक्कर में परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से आपके रिश्तों में अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की गलतफहमी को दूर कर उसके साथ समय बिताएं।
आज की सलाह: बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहनावे में हरे रंग को शामिल करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 44

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (28 March ka kumbh rashifal)
सेहत आज आपकी पहले से काफी बेहतर होगी। आर्थिक लाभ के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। परिवार को आज आपसे गर्व महसूस होगा। लेकिन आपको बेवजह की बहस, टकराव और दूसरों की कमियां निकालने से बचना है। यात्रा पर जा सकते हैं।
आज की सलाह: अच्छी सेहत के लिए शरीर में सोना या पीली चीज पहनें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 25

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (28 March ka meen rashifal)
आज आपको उम्मीदों से ज्यादा मिलने की संभावना है। रियल एस्टेट सौदों पर आपको काफी मुनाफा मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। अपनी कीमती समय व्यर्थ करने से बचाएं। प्रेमी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है।
आज की सलाह: प्रेम जीवन में खुशहाली के लिए लाल रंग के कपड़े पहनें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 55