Logo
Puja Safal Hone ke Sanket: हिंदू धर्म में सुबह और शाम, दोनों ही समय भगवान की पूजा करना महत्वपूर्ण माना गया है। नियमित भगवान की भक्ति करने से उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और संकटों से मुक्ति मिलती है।

Puja Safal Hone ke Sanket: हिंदू धर्म में सुबह और शाम, दोनों ही समय भगवान की पूजा करना महत्वपूर्ण माना गया है। नियमित भगवान की भक्ति करने से उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में शांति और सकारात्मकता का वास होता है। लेकिन आपकी पूजा सफल हुयी या फिर नहीं? भगवान आपकी पूजा स्वीकार कर रहे हैं या नहीं? चलिए जानते है इनके सांकेतिक जवाब। 

पूजा सफल होने के संकेत
(Puja Safal Hone ke Sanket) 

  •  - पूजा के दौरान दीपक की लौ एकदम ऊपर की तरफ लंबे समय तक उठी रहें, तो समझ लेवें कि भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हैं। 
  • - पूजा के दौरान आपकी आंखों में आंसू आने लगे तो, समझ जाएं कि भगवान का आशीर्वाद आपको मिल गया है। वे आपकी इच्छा पूरी करेंगे। 
  • - पूजा के दौरान यदि घर में कोई मेहमान का आगमन होता है, तो समझ जाएं कि यह भी पूजा सफल होने का संकेत है। 
  • - पूजा के दौरान भगवान की तस्वीर या मूर्ति से फूल, माला गिरना शुभ माना गया है। यदि ऐसा होता है तो समझ जावें कि भगवान प्रसन्न हो गए है। 
  • - पूजा के पश्चात घर से बाहर निकलते ही यदि नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाएं तो, यह भगवान के प्रसन्न होने का संकेत होता है। 
  • - पूजा के समय में नियमित घर के सामने सफेद गाय का आना, गाय का बछड़े को दूध पिलाना शुभ संकेत होता है। यह पूजा सफल होने का संकेत है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487