Logo
जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है, उन व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसके लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से बुध ग्रह मजबूत हो सकता है।

(कीर्ति राजपूत)

Budhwar Ke Upay : हिंदू धर्म  में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित किया गया है। इस कड़ी में बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश और देवी दुर्गा को समर्पित किया गया है। इस दिन किए जाने वाले उपाय आपके जीवन में अनेक सुख समृद्धि ला सकते हैं. कई बार कड़ी मेहनत और के बाद भी हमारे करियर और कारोबार में नुकसान होता है। अगर भी अपने करियर और कारोबार में सफलता पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन छोटे-छोटे उपाय करके भगवान गणेश और माता दुर्गा को प्रसन्न कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इन उपायों के बारे में विस्तार से जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से।

बुधवार के दिन करें ये 5 उपाय

1. बुधवार के दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर मां दुर्गा का ध्यान करते हुए सप्तशती का पाठ करना चाहिए। जिससे आपके परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे।

2. बुधवार के दिन मंदिर में जाकर भगवान शिव को हरी मूंग अर्पित करना चाहिए, उसके बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग का दान देना चाहिए। कहा जाता है बुधवार के दिन हरी मूंग का सेवन करने से परिवार में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिसके कारण हम पर मां दुर्गा और भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।

3. बुधवार के दिन गाय को हरी घास और पालक खिलना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसा करने से ग्रह दोष दूर हो जाते हैं, साथ ही हमको 33 कोटी देवी देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

4. बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के बाद गणेश स्त्रोत सुनना या पढ़ना चाहिए, इसके अलावा 21 दूर्वा लें उन्हें आपस में बांध लें, अब इन्हें भगवान गणेश को अर्पित करें। दूर्वा के साथ आप शमी के पत्ते भी भगवान गणेश को अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको करियर और कारोबार में कई सफलता प्राप्त होगी।

5379487