Logo
Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर 2024, शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले इस गणेश उत्सव के हर दिन भगवान गणपति जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर 2024, शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले इस गणेश उत्सव के हर दिन भगवान गणपति जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। भारत में महाराष्ट्र और मुंबई में गणेश उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। उत्सव के शुरुआत में यानी गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी की प्रतिमा को घर में स्थापित किया जाता है और उत्सव के 10वे दिन इसे पवित्र नदी या तालाबों में विसर्जित करते हैं। 

देशभर में गणेश उत्सव के दौरान भजन, कीर्तन, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते है। प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व आमतौर पर अगस्त या सितंबर में आता है। इस वर्ष गणेश उत्सव 7 सितंबर, शुक्रवार से 17 सितंबर, मंगलवार तक मनाया जाएगा। इन 10 दिनों में गणपति जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा में 'गणेश स्तोत्र पाठ' का जाप अवश्य करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कष्ट दूर होते है। 

गणेश स्तोत्र पाठ 
(Ganesh Stotra)

प्रणम्य शिरसा देवं गौरी विनायकम्,
भक्तावासं स्मेर नित्यमाय्ः कामार्थसिद्धये.

प्रथमं वक्रतुडं च एकदंत द्वितीयकम्,
तृतियं कृष्णपिंगात्क्षं गजववत्रं चतुर्थकम्.

लंबोदरं पंचम च पष्ठं विकटमेव च,
सप्तमं विघ्नराजेंद्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम्.

नवमं भाल चंद्रं च दशमं तु विनायकम्,
एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजानन्.

द्वादशैतानि नामानि त्रिसंघ्यंयः पठेन्नरः,
न च विघ्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं प्रभो.

विद्यार्थी लभते विद्यां धनार्थी लभते धनम्,
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्मो क्षार्थी लभते गतिम्.

जपेद्णपतिस्तोत्रं षडिभर्मासैः फलं लभते,
संवत्सरेण सिद्धिंच लभते नात्र संशयः.

अष्टभ्यो ब्राह्मणे भ्यश्र्च लिखित्वा फलं लभते,
तस्य विद्या भवेत्सर्वा गणेशस्य प्रसादतः

गणेश स्तोत्र का पाठ करने के लाभ
(Ganesh Stotra Path Karne Ke Labh)

सनातन धर्म में गणेश जी की पूजा और उनके स्तोत्रों का पाठ करना लाभकारी माना गया है। मानयताओं के मुताबिक, ऐसा करने पर विघ्नहर्ता कहे जाने वाले श्री गणेश अपने साधकों के जीवन के सभी विघ्न दूर करते है और उन्हें सफलता के मार्ग पर प्रशस्त करते है। इस स्तोत्र से मन शांत और तनावमुक्त होता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487