Logo
Jeevan Ko Sahi Disha Dene Ke Liye Neem Karoli Baba Vichar: नीम करोली बाबा कहा करते थे कि, 'हम सब एक है' इसलिए हमें सभी से प्रेम भाव रखना चाहिए। बाबा के अनुयायी मानते है कि, उनकी शिक्षाएं सरल और सार्वभौमिक थी। नीम करोली बाबा ने व्यक्ति को उसके जीवन की सही दिशा निर्धारित करने का मार्ग बताया है। चलिए जानते है इस बारे में-

Neem Karoli Baba Vichar: इस भारतभूमि पर एक से बढ़कर एक महान संत हुए है। उन्हीं में से एक थे 'नीम करोली बाबा', जो 20वीं सदी में काफी विख्यात हुए। नीम करोली बाबा की पहचान आध्यात्मिक गुरु के रूप में रही। वे हनुमान जी के परम भक्त माने जाते थे। अपने जीवन काल के दौरान नीम करोली बाबा ने कई हनुमान मंदिरों का निर्माण करवाया और स्वयं भी कई सिद्धियां प्राप्त की। उनके चमत्कार और उनके ज्ञान की बातें संसार के कई कोनों तक प्रसारित हुई। 

नीम करोली बाबा के अनुयायी उन्हें कलयुग में हनुमान अवतार के रूप में देखा करते थे। भले ही आज बाबा शारीरिक रूप में हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है। महाराज कहा करते थे कि, 'हम सब एक है' इसलिए हमें सभी से प्रेम भाव रखना चाहिए। उनका कहना था, सभी की सेवा करना, ईश्वर को याद रखना और सिर्फ सच बोलना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। बाबा के अनुयायी मानते है कि, उनकी शिक्षाएं सरल और सार्वभौमिक थी।  

जीवन को सही दिशा कैसे मिलेगी? 

नीम करोली बाबा ने अपने ज्ञान और विचारों से इस संसार को प्रकाशमय किया है। यही कारण है कि, आज लाखों की संख्या में उनके अनुयायी न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बसे हुए है। नीम करोली महाराज कहा करते थे कि, हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक गुरु अवश्य बनाना चाहिए। उनका मानना था कि, गुरु ही व्यक्ति के जीवन को एक सही दिशा दे सकता है। गुरु के सही मार्दर्शन से ही व्यक्ति अपने सभी कार्य बिना रुकावट पूरे कर सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487