Neem Karoli Baba Suvichar: नीम करोली बाबा महान संत और आध्यात्मिक गुरु थे। महज 17 साल की उम्र में परम ज्ञान की प्राप्ति करने वाले बाबा नीम करोली की ख्याति दुनियाभर में फैली हुई है। बाबा नीम करोली पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी और कहते है कि, उन्हें कई तरह की सिद्धियां प्राप्त थी। बाबा के विचार लोगों के जीवन में आज भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का काम कर रहे है। जानते है नीम करोली बाबा के 5 अनमोल विचार- 

नीम करोली बाबा के 5 अनमोल विचार
(5 Suvichar of Neem Karoli Baba) 

  • - नीम करोली बाबा कहते थे कि, व्यक्ति को इस दुनिया में सभी से प्रेम करना चाहिए और सभी की सेवा करनी चाहिए। साथ ही ईश्वर का निरंतर ध्यान करते हुए सिर्फ सच ही बोलना चाहिए। ऐसा करने से जीवनभर आपको किसी भी कमी का मलाल नहीं रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। 
  • - बाबा नीम करोली का कहना था कि, आप 100 साल की योजना को तैयार कर सकते हैं, लेकिन आप नहीं जानते कि अगले पल में क्या होगा। इसलिए हर व्यक्ति को वर्तमान में जीना चाहिए। अगर व्यक्ति का वर्तमान अच्छा होगा तो भविष्य खुद ब खुद अच्छा होने लगेगा। 
  • - आपको होने वाला दर्द, आपको होने वाली बीमारी या फिर किसी के दाह संस्कार को अपनी आंखों से देखना ही आपको जीवन की असली सच्चाई को बयां करता है। इसलिए स्वयं पर अभिमान ना करें क्योंकि यह शरीर नश्वर है, जिसे ईश्वर में ही मिल जाना है। 
  • - बाबा नीम करोली कहते थे कि, दूसरों को उनकी गलती पर माफ़ करना सबसे अच्छा आचरण है। माफ़ करने में जो ताकत है, वह आपको शांतचित मन प्रदान करती है। इससे क्रोध पर नियंत्रण पाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो जीवन सकारात्मक चलता रहेगा। 
  • - नीम करोली बाबा कहते थे कि, ईश्वर को देखने के लिए व्यक्ति को अपनी सभी इच्छाओं का त्याग कर देना चाहिए। क्योंकि एक ईश्वर का ही प्रेम है, जिसके अलावा सबकुछ दुनिया में अनित्य है। इसके अलावा सभी धर्मों का सम्मान करो क्योंकि हर धर्म आपको ईश्वर की तरफ ही ले जाता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।