Logo
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए, शुक्रवार के दिन कुछ चीजें चढ़कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

(कीर्ति राजपूत)

Devi Laxmi Ko Kya Chadhayen : हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है, धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए की कृपा पाना बहुत जरूरी है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन विधि पूजा करना चाहिए। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित किया गया है, इस दिन आप देवी लक्ष्मी को 11 चीजें अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वह कौन सी चीज है जिन्हें चढ़ाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपकी आर्थिक तंगी दूर कर सकतीं हैं, आईए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से।

आईए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें चढ़ा कर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

1. देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें कमल और गुलाब का पुष्प अर्पित करना चाहिए।

2. देवी लक्ष्मी को फल के रूप में आप सीताफल, श्रीफल, अनार, सिंघाड़े और बेर अर्पित कर सकते हैं।

3. देवी लक्ष्मी की पूजा के समय सुगंध में आप गुलाब, चंदन और केवड़े का इत्र लगा सकते हैं।

4. देवी लक्ष्मी को आप भोग में शुद्ध केसर की मिठाई या हलवे का भोग लगा सकते हैं।

5. अनाज में देवी लक्ष्मी को आप चावल अर्पित कर सकते हैं।

6. देवी लक्ष्मी को सोने से बने आभूषण बेहद प्रिय हैं।

7. देवी लक्ष्मी को रत्नों से जड़े आभूषण भी अत्यंत प्रिय होते हैं।

8. देवी लक्ष्मी के समक्ष गाय का शुद्ध घी, मूंगफली या तिल्ली के तेल का ही दीपक लगाना चाहिए।

9. पूजा करने से पहले देवी लक्ष्मी के स्थल को गाय के गोबर से लीपना चाहिए।

10. देवी लक्ष्मी की पूजा में कमल गट्टा, खड़ी हल्दी, बेलपत्र, गन्ना, पंचामृत, गंगाजल, सिंदूर और भोजपत्र विशेष रूप से शामिल करें।

11. पूजा करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जिस आसन पर आप बैठकर पूजा कर रहे हैं, वह ऊन से बना हो। इससे आपको पूजा का फल तुरंत प्राप्त हो सकता है।

5379487