Logo
Ravivar Ke Upay : रविवार के दिन सच्चे मन से सूर्य देव की उपासना करने से भक्तों को बुद्धि, बल, विद्या, तेज और वैभव प्राप्त होता है।

(रुचि राजपूत)

Ravivar Ke Upay: सूर्य देव की पूजा के लिए रविवार का दिन सर्वोत्तम माना जाता है। मान्यता के अनुसार अगर आप सप्ताह के सातों दिन सूर्य देव को अर्घ्य नहीं दे पा रहे हैं तो रविवार के दिन सूर्य देव को जरूर जल चढ़ाएं। रविवार के दिन सूर्य नारायण के निमित्त व्रत करना उनको अर्घ देना शुभ माना गया है। ऐसा करने से जातक की कुंडली में कमजोर सूर्य मजबूत होता है और तरक्की के रास्ते खुलते जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को मान, प्रतिष्ठा आत्मा, सरकारी क्षेत्र में सफलता दिलाने का कारक माना जाता है। प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे बता रहे हैं कुछ ऐसे सरल उपाय जिन्हें करके आप अपने भाग्य को चमका सकते हैं।

1. लाल फूल और कुमकुम से अर्घ्य दें 
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य उन्नति का देवता कहा जातै है, उन्हें लाल रंग अत्यंत प्रिय है। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय तांबे के कलश में जल लें, इस कलश में कुमकुम, मिश्री, अक्षत और लाल रंग का फूल डाल कर प्रतिदिन या फिर रविवार के दिन जल अर्पित करें।

2. जरूरतमंद की मदद करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर रविवार किसी ना किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति की मदद करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। इस दिन किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपके जीवन में तमाम खुशियां आती हैं। 

3. मछलियों को आटे की गोली खिलाएं
अगर आप अपने जीवन में सुख-शांति लाना चाहते हैं तो मछलियों को आटे की गोली बना कर खिलाएं। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, इस उपाय को आप प्रतिदिन कर सकते हैं। यदि आपके पास समय कम हो तो सिर्फ रविवार के दिन भी ये उपाय कर सकते हैं। 

5379487