Logo
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। मूलांक के जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 

Aaj ka ank rashifal: आज 4 जनवरी 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (04/01/2024, 4+1+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंकशास्त्र में यह अंक राहु का प्रतिधिनित्व करता है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 4 जनवरी का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके कार्य पहले से रुके हुए थे, वह पूरे होंगे। यानी की आप जिस काम की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, तो आज वह पूरा होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। परिवार के बीच सामंजस्य बना कर रहें। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। धन खर्च से बचें।
लकी अंक: 10    शुभ रंग: लेमन

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ पुराने कार्य खत्म हो जाएंगे। स्वास्थ्य पर फोकस करने की आवश्यकता है। आज आप खरीदारी के लिए जा सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन धन को लेकर सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी अंक: 8    शुभ रंग: फिरोजी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन थोड़ा तनाव पैदा कर सकता है, इसलिए तनाव से बचने के लिए कहीं आप घूमने फिरने भ्रमण करने जा सकते हैं। अगर संभव हो तो परिवार के साथ समय विताएं। जीवन के रूप में कोई नया व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। वहीं पर स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और जवान महसूस करेंगे। धन के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा इसलिए धन खर्च करने से बचें। विवाद से दूर रहें। 
लकी अंक: 4    शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
मूलांक 4 वालों का आज का दिन काफी उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। किसी चीज को लेकर के आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। किसी भी कार्य में आपको ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, मगर दोपहर बाद अचानक से बिगड़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें साथ ही परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। जीवनसाथी को समय देने की कोशिश करें। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 
लकी अंक: 9    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आप ऐसा काम करेंगे, जिसमें आपको गर्व महसूस होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि स्वास्थ्य अभी तक थोड़ा सा बिगड़ा हुआ था, तो आज फिर भी बेहतर होगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा लेकिन आज आपको परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी अंक: 12    शुभ रंग: नीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
मूलांक 6 वालों के लिए आज आपका दिन थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। लेकिन जितना हो सके किसी भी प्रकार के तनाव से बचें। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर आज नियंत्रण रख कर चलें। आज आपको सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करना है। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन धन खर्च से बचें।
लकी अंक: 55    शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन कुछ नए अवसर आपके हाथों से छूट सकते हैं, जिस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ ही समय में सारी चीज बेहतर हो जाएंगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। लेकिन बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। परिवार को समय जरूर दें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आप जिसकी उम्मीद कर रहे थे वह भी सफल होगा। किसी पुराने जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
लकी अंक: 6    शुभ रंग: हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, साथ ही आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं। सहायता करने से आपको लाभ भी प्राप्त होगा, यानी कि कर्म का फल आपको अच्छा मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज परिवार की शादी में जाने का मौका मिलेगा। महिला से बहस करने से बचें। धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन धन खर्च करने से बचें। भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें।
लकी अंक: 1    शुभ रंग: केसरिया

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं, फिर भी आज आप बहुत खुश रहेंगे। पहले की अपेक्षा आज का दिन बेहतर रहेगा। आप ऊर्जावान भी रहेंगे। अगर आप विवाहित हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी के परिवार वालों के साथ भी समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। मगर धन उधार देने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं। बड़े बुजुर्ग का साथ मिल सकता है।
लकी अंक: 45    शुभ रंग: गोल्डन

5379487