Logo
Vastu Tips : नवग्रह में राहु और केतु को पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है. ये हमेशा विपरीत चल चलते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम से राहु का क्या कनेक्शन है आइए जानते हैं।

(रुचि राजपूत)

Vastu Tips For Bathroom : त्रिदेव में से एक भगवान ब्रह्मा ने वास्तु शास्त्र की रचना मानव जाति के कल्याण के लिए की थी वास्तु शास्त्र हम इंसान के जीवन में विशेष महत्व रखता है। अगर घर की बाथरूम वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में नहीं बनी हो तो इसका जीवन पर बेहद नकारात्मक असर देखने को मिलता है। बाथरूम से जुड़े वास्तु टिप्स बता रहे हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे, साथ ही जानेंगे बाथरूम से राहु का क्या कनेक्शन है।

बाथरूम से राहु का कनेक्शन
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में गंदगी होती है तो इससे राहु दोष उत्पन्न होता है। क्योंकि दक्षिण पश्चिम दिशा राहु की दशा मानी जाती है।

2. अगर आपके घर के बाथरूम, सीढ़ी या छत टूट फूट रहे हैं तो इन्हें दुरुस्त करवा लें, क्योंकि इन सभी का संबंध राहु से होता है। इनके टूटे-फूटे होने से घर में राहु दोष उत्पन्न हो सकता है।
3. अगर आपका बाथरूम गलत दिशा में बना है, तो भी राहु दोष उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है।
4. इसके लिए बाथरूम हमेशा दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए। अन्यथा परिजनों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
5. अगर घर में राहु दोष उत्पन्न हो जाता है तो वहां के लोग हमेशा मानसिक तनाव में बने रहते हैं। उन्हें अज्ञात भय सताता रहता है। फैसले लेने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे घर में नकारात्मक शक्तियों का वास बढ़ जाता है।

राहु दोष निवारण के उपाय
-अगर आपके घर में राहु दोष उत्पन्न हो गया है तो नहाने के पानी में कुश मिलाकर स्नान करें।
-राहु दोष कम करने के लिए प्रतिदिन कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं।
-राहु दोष के प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिदिन भगवान शिव का काले तिल और जल से अभिषेक करें।

5379487