Abhishek Sharma, IND vs ENG Mumbai Wankhede: रविवार की शाम अभिषेक शर्मा के नाम रही। उन्होंने मुंबई के ऐतिहासिक वानखेडे़ स्टेडियम में विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों पर 135 रन बनाए। यह भारत की तरफ से टी20 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी में 13 छक्के और 7 चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने 250 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 37 गेंदों में शतक पूरा किया। वह टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से 35 गेंदों में शतक ठोका था। 

अपने गुरू युवराज सिंह के नक्शेकदम पर अभिषेक शर्मा 
इससे पहले उन्होंने भारत की तरफ से टी20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक ठोका। अभिषेक ने सिर्फ 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। मुंबई में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला। अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में धमाकेदार बैटिंग की। 

अभिषेक शर्मा की विस्फोट बल्लेबाजी की बदौलत ही भारत ने सिर्फ 5 ओवर में ही 80 रन बना दिए थे। उनसे पहले संजू सैमसन ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। उन्होंने जोफ्रा ऑर्चर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि तेजी से रन बनाने की कोशिश में वह 16 रन बनाकर आउट हो गए। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Live Score: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, 10 ओवर में भारत का स्कोर 145/3

अभिषेक शर्मा से पहले भारत की तरफ से सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्वकप में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अब युवराज के बाद अभिषेक शर्मा इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। खास बात यह है कि युवराज ने भी  पहला सबसे तेज अर्धशतक इंग्लैंड के खिलाफ ही लगाया था और अब उनके चेले अभिषेक शर्मा ने भी इंग्लैंड के खिलाफ ही यह उपलब्धि हासिल की।  

टी20 में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
1. 135 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025

2. 126*शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 2023

3. 123* रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी 2023

4. 122* विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई 2022

5. 121* रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरू 2024