capitals vs super kings highlights: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2025 में लगातार तीसरे मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा। टीम को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 25 रन से हराया। यह दिल्ली की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। 184 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बना सकी। विजय शंकर 69 और महेंद्र सिंह धोनी 30 रन पर नाबाद लौटे। दिल्ली की तरफ से विपराज निगम को 2 विकेट मिले। मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। केएल राहुल ने 51 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने 33, ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 24 और समीर रिजवी ने 20 रनों का योगदान दिया था। खलील अहमद ने 2 विकेट लिए थे। दिन का दूसर मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच है।
इसके बाद अभिषेक पोरेल ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। अभिषेक पावरप्ले के बाद आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंद में 33 रन बनाए। फिलहाल, केएल राहुल और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
सीएसके के लिए अच्छी बात ये है कि उसके रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मैच खेल रहे हैं। दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है और फाफ डुप्लेसी के स्थान पर समीर रिजवी को फाइनल प्लेइंग-11 में जगह दी है। सीएसके ने दो बदलाव किए हैं। जैमी ओवरटन की जगह डेवोन कॉनवे जबकि राहुल त्रिपाठी के स्थान पर मुकेश चौधरी खेल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स का चेपॉक में रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। दोनो टीमों के बीच चेपॉक में 9 मैच खेले गए हैं। इसमें से CSK ने 7 और दिल्ली ने दो मैच जीे हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की भी बात की जाए, तो 30 मुक़ाबलों में CSK ने 19 जीते हैं। यानी यहां भी पलड़ा चेन्नई का ही भारी है। हालांकि 2020 के बाद इन दोनों टीमों के बीच हुए 9 में से 7 मैच दिल्ली ने जीते हैं। य़ानी हालिया रिकॉर्ड दिल्ली के हक में है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्नई सुपर किंग्स: 1 डेवोन कॉनवे, 2 रचिन रवींद्र, 3 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 4 विजय शंकर, 5 रवींद्र जड़ेजा, 6 एमएस धोनी (विकेटकीपर), 7 आर अश्विन, 8 नूर अहमद, 9 मुकेश चौधरी, 10 खलील अहमद, , 11 मथीशा पथिराना।
CSK Impact players list: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवरटन, सहायक राशिद, नाथन एलिस
दिल्ली कैपिटल्स: 1 केएल राहुल, 2 जेक फ्रेजर-मैकगर्क, 3 अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), 4 अक्षर पटेल (कप्तान), 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 समीर रिजवी, 7 आशुतोष शर्मा, 8 विप्रज निगम, 9 कुलदीप यादव, 10 मिशेल स्टार्क, 11 मोहित शर्मा।
DC Impact players list: मुकेश कुमार, करुण नारी, दर्शन नलकांडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय।