Glenn Phillips Catch Video: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का एक अविश्वसनीय कैच पकड़कर सभी को चौंका दिया।उनके इस शानदार फिल्डिंग ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेज दिया। रिजवान के महज 3 रन पर आउट हुए।
फिलिप्स के सुपर कैच से ‘भौचक्का’ रह गए रिजवान
ग्लेन फिलिप्स ने यह कैच पाकिस्तान की पारी के 10वें ओवर में पकड़ा, जब मोहम्मद रिजवान बाबर आजम के साथ साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने तेज गेंदबाज विलियम ओ'रुरके को गेंद थमाई, और उनके ओवर में फिलिप्स का जबरदस्त कैच देखने को मिला।
ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच, रिजवान रह गए दंग!#pakvsnz #ChampionsTrophy #glennphillips #VIDEO pic.twitter.com/82NCLmxv1E
— sumit kumar (@eyeamsumit) February 19, 2025
ओ'रूर्के ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ द लेंथ गेंद फेंकी, जिसे देखकर रिजवान ने जोरदार कट शॉट खेलने का प्रयास किया। लेकिन गेंद जैसे ही बल्ले से टकराई, फिलिप्स ने बाईं ओर छलांग लगाकर एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। इस असाधारण प्रयास ने पूरी पाकिस्तानी टीम को झकझोर कर रख दिया। खुद रिजवान भी फिलिप्स के इस अविश्वसनीय प्रयास को देखकर हक्का-बक्का रह गए।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजाों को किया परेशान
321 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। पहले सऊद शकील (6 रन) और फिर मोहम्मद रिजवान (3 रन) जल्दी आउट हो गए। इसके तुरंत बाद ही फखर जमां भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने महज 24 रन बनाए।