चेन्नई. भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज में पहले मुकाबले के तीसरे दिन का खेल जारी है। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है। लंच सेशन तक भारत से शुभमन गिल और ऋषभ पंत नॉटआउट लौटे, लेकिन शुभमन ने इस सेशन में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

2 छक्के लगाकर पूरी की फिफ्टी 
शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का 7वां अर्धशतक लगाया। इस पारी में वह अब तक 3 सिक्स लगा चुके हैं। उन्होंने अपनी फिफ्टी भी 2 लगातार सिक्स लगाकर पूरी की। वह फिफ्टी लगाने के बाद भी एक छक्का लगा चुके हैं। तीनों सिक्स उन्होंने मेहदी हसन मिराज को लगाए।  

क्या रिकॉर्ड बनाया 
शुभमन गिल ने पारी में दूसरा सिक्स लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए। वह अपने करियर का 94वां मैच ही खेल रहे हैं। 2019 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने वनडे में 52 और टी-20 में 22 सिक्स लगाए। 

चेन्नई में मुकाबला शुरू होने से पहले उन्होंने टेस्ट में 24 छक्के लगाए थे, उन्होंने टेस्ट में 3 और सिक्स लगाकर आंकड़े को 27 तक पहुंचा दिया। इसी के उनके 101 छक्के भी पूरे हो गए। वह 100 छक्के लगाने वाले भारत के 17वें प्लेयर बने। रोहित शर्मा 620 सिक्स लगाकर इस रिकॉर्ड में टॉप पर हैं। विराट कोहली के नाम 301 और एमएस धोनी के नाम 352 सिक्स हैं। 

लंच तक भारत ने 400 प्लस रन की बढ़त बनाई
पहला सेशन खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट खोकर 205 रन बना लिए। टीम की बढ़त 432 रन की है। टीम से शुभमन गिल 86 और ऋषभ पंत 82 रन बनाकर नॉटआउट रहे।