Logo
Irani Cup 2024-25 Live Score: ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया और मुंबई के बीच टक्कर हो रही। शनिवार को मैच का आखिरी दिन है और खबर लिखे जाने तक मुंबई ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 255 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 350 से अधिक रन की हो चुकी है। तनुष शतक के करीब हैं।

MUM vs ROI Irani cup live score: मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी कप खेला जा रहा। शनिवार को मैच का पांचवां और आखिरी दिन है और मुंबई की पकड़ मैच पर मजबूत हो गई। मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में 153/6 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए अबतक 8 विकेट पर 255 से अधिक रन बना लिए हैं। मुंबई की कुल बढ़त 350 रन के पार हो चुकी है। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए सारांश जैन ने अच्छी गेंदबाजी की और वो अब तक 6 विकेट ले चुके हैं। 

मुंबई के लिए दूसरी पारी में ओपनर पृथ्वी शॉ ने 76 रन बनाए थे। उनके अलावा तनुष कोटियन ने भी अबतक अच्छी बल्लेबाजी की है। वो अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और शतक के करीब हैं। मैच की अगर बात करें तो मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे। इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 416 रन पर खत्म हुई थी। इस तरह मुंबई को 121 रन की बढ़त मिली थी। मुंबई की तरफ से शम्स मुलानी और तनुष कोटियन ने तीन-तीन विकेट लिए थे। 

मुंबई ने 1997-98 के बाद से ईरानी कप नहीं जीता है। इसके बाद से मुंबई 8 बार ईरानी कप खेली है लेकिन हर बार हार गई। अब देखना होगा कि इस बार क्या होता है। बता दें कि मैच अगर ड्रॉ रहता है तो मुंबई को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। ईरानी कप में मैच ड्रॉ रहने पर विजेता का फैसला पहली पारी में लीड के आधार पर होता है और मुंबई ने पहली पारी में 121 रन की बढ़त हासिल की थी। 

5379487