Logo
who is Ayush Mhatre: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर टीम 17 साल के बैटर आयुष म्हात्रे को अपने साथ जोड़ सकती है। जानिए कौन हैं वो।

who is Ayush Mhatre: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अबतक सीजन अच्छा नहीं रहा। csk इस सीजन में लगातार पांच मैच गंवाने के साथ ही अपने रेगलुर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी पूरे सीजन के लिए गंवा चुकी है। वो चोट के कारण अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजी ऋतुराज के स्थान पर अब मुंबई के 17 साल के बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल कर सकती है। आयुष 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ CSK के मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। 

आयुष म्हात्रे का जन्म जुलाई 2007 में हुआ था, जब MS धोनी ने इंडिया को पहला T20 वर्ल्ड कप जिताया था। मुंबई के विरार में रहने वाले आयुष ने 6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया और महज़ 15 साल की उम्र में तय कर लिया था कि क्रिकेट ही उनका करियर होगा।

आयुष ने दिसंबर 2023 में मुंबई की U-23 टीम से शुरुआत की और 10 महीने के भीतर सीनियर टीम तक पहुंच गए। उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास मैच में 504 रन और 7 लिस्ट A मुकाबलों में 458 रन बनाए हैं, जिसमें दो-दो शतक शामिल हैं। दिसंबर 2024 में विजय हजारे ट्रॉफी में नगालैंड के खिलाफ 117 गेंदों में 181 रन की पारी खेलकर उन्होंने सबसे कम उम्र में लिस्ट A में 150+ रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

रोहित को आयडल मानते हैं आयुष
आयुष रोहित शर्मा को अपना आदर्श मानते हैं और हाल ही में रणजी ट्रॉफी में जब रोहित मुंबई की तरफ से खेले, तो आयुष ने उन्हें ड्रेसिंग रूम में जगह दी और एक इमोशनल नोट भी लिखा।

CSK ने कैसे चुना आयुष को?
ऋतुराज की चोट के बाद CSK ने ट्रायल्स में आयुष को बुलाया था। गुजरात के उर्विल पटेल और केरल के सलमान निज़ार को भी देखा गया, लेकिन टीम मैनेजमेंट को आयुष का टैलेंट सबसे ज्यादा पसंद आया। धोनी की कप्तानी वाली CSK अब आयुष को एक बड़ा मंच देने जा रही है।

5379487