Logo
Arshdeep Singh First 5 Wicket Haul : अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट लेने का कारनामा किया।

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में कमाल की गेंदबाजी की। अर्शदीप ने 37 रन देकर 5 विकेट झटके। ये उनका चौथा वनडे है, इससे पहले खेले तीन वनडे में अर्शदीप को एक भी विकेट नहीं मिला था और अपने चौथे मुकाबले में इस पेसर ने 5 विकेट लेकर कमाल कर दिया। 

अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के कारण साउथ अफ्रीकी टीम 27.3 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई। ये घरेलू वनडे में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है। अर्शदीप ने वो कमाल किया, जो मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे भारतीय गेंदबाज साउथ अफ्रीका में नहीं कर पाए। वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में वनडे में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय पेसर हैं।

अर्शदीप ने झटके पांच विकेट
इससे पहले, आशीष नेहरा ने दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले गए वनडे विश्व कप में 6 विकेट लेने का कारनामा किया था। लेकिन, उन्होंने ये उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। युजवेंद्र चहल ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में 5 विकेट हासिल किए हैं। चहल ने 2018 में सेंचुरियन में खेले गए वनडे में ये कमाल किया था। लेकिन, वो स्पिनर हैं। 

अर्शदीप ने पहले ओवर में 2 विकेट लिए थे
अर्शदीप ने जोहानिसबर्ग वनडे में अपने पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीका को दोहरे झटके दिए। उन्होंने चौथी गेंद पर ओपनर रीजा हेंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड किया। वो खाता तक नहीं खोल पाए थे। रीजा के आउट होने के बाद रासी वैन डर डुसेन बैटिंग के लिए आए थे। लेकिन, अर्शदीप ने उन्हें भी पहली ही गेंद पर आउट कर दिया।

इसके बाद टोनी डी जॉर्जी अर्शदीप सिंह का तीसरा शिकार बने। हेनरिक क्लासेन को भी इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने क्लीन बोल्ड किया। अपने आखिरी ओवर में अर्शदीप ने एंडिल फेहलुकवायो को आउट कर पांचवां विकेट पूरा किया। 

5379487