Logo
IPL 2024, CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की 22 मार्च से शुरुआत होगी। IPL 2024 के पहले मैच में डिफेंडिंग CSK का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले CSK खेमा तैयारियों में जुट गया है।

IPL 2024, CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की 22 मार्च से शुरुआत होगी। IPL 2024 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले CSK खेमा तैयारियों में जुट गया है। CSK का अभ्यास शिविर चेन्नई में लगा है। इस शिविर में ऋतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर समेत कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फ्रेंचाइजी ने इस अभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई के खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। CSK के खिलाड़ियों ने रनिंग की, एक्सरसाइज की और कैचिंग का अभ्यास किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। फ्रेंचाइजी के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया है। वह इन दिनों अनंत अंबाली और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल हैं। जामनगर में उनके साथ ड्वेन ब्रावो भी नजर आए हैं। हाल ही में धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह आकाश अंबानी और ब्रावो के साथ डांडिया खेलते नजर आए थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल के पहले 17 दिन का शेड्यूल ही जारी किया गया था। इस दौरान 4 डबल हेडर समेत कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे।

चेन्नई ने जीते 5 खिताब
चेन्नई सुपर किंग्स IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम ने अब तक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5 खिबात जीते हैं। CSK के अलावा मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी। चेन्नई ने सबसे पहले 2010 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद फेंचाइजी 2011, 2018, 2021 और 2023 में विजेता बनी।

CSK का शेड्यूल

  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 22 मार्च, चेन्नई, रात 8:00 बजे 
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस: 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7:30 बजे 
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7:30 बजे
  • सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें: IPL 2024: ऋषभ पंत के बाद अब एक और खिलाड़ी का हुआ जोरदार एक्सीडेंट, बाइक के परखच्चे उड़े

5379487