Logo
सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीसरा निकाह कर लिया है। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है और सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। ये खबर सामने आते ही फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आए हैं।

Fans react on Shoaib Malik Wedding: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अपनी पत्नी व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) से तलाक की अफवाहों के बीच दूसरी शादी कर ली है। क्रिकेटर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से निकाह किया है। शोएब ने खुद आज यानि 20 जनवरी को सना के साथ अपने निकाह की दो तस्वीरें शेयर कर शादी की पुष्टी की है। 

यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। शोएब मलिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सना जावेद के साथ तस्वीर शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी। वहीं इस शादी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

शोएब ने शेयर की निकाह की तस्वीरें
शोएब मलिक ने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में शोएब अपनी तीसरी पत्नी सना जावेद को सीने से लगाए दिख रहे हैं। कपल शानदार ट्रेडिशनल शादी के जोड़े में नजर आ रहा है। दुल्हन बनीं सना जावेद तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सना आइवेरी ब्राइडल आउटफिट और हैवी ब्राइडल ज्वैलरी लुक में खूबसूरत दुल्हन बनी दिख रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी रची हुई नजर आ रही है। शोएब ने अपने निकाह सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "अलहम्दुलिल्लाह.." और हमने आपको जोड़ियों में बनाया है।"

शोएब की तीसरी शादी से फैंस हुए हैरान
शोएब मलिक की तीसरी शादी की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। बीते कुछ समय से सानिया मिर्ज़ा और शोएब को लेकर तलाक की खबरें सामने आ रही थीं, वहीं अब शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर सबको हैरान कर दिया है।

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आई है तब से ही लोग हैरान हैं। इंटरनेट पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। कोई इस शादी से खुश होकर शोएब-सना को बधाईयां दे रहा है, तो कुछ लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। तो वहीं यूजर्स इंटरनेट पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

ट्विटर पर यूजर्स ने किए कमेंट
शोएब मलिक के तीसरे निकाह को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। उनकी पत्नी व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को लेकर उनके फैंस दुखी हैं और इंटरनेट पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अब सानिया मिर्जा का क्या होगा?' अन्य ने लिखा- 'सानिया मिर्जा इतनी प्यारी और टेलेंटेड हैं, शोएब ने उनके साथ ऐसा क्यों किया।' तो वहीं अन्य यूजर्स ने शोएब-सानिया के टूटते रिश्ते पर चुटकी लेते हुए कुछ मजेदार कमेंट किए। आइए आपको दिखाते हैं-


फैंस ने जताई नाराजगी
तमाम यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने हैरानी जाहिर करते हुए पूछा- 'क्या शोएब ने शादी कर ली?' एक यूजर ने लिखा, "हम सबका प्यार से विश्वास उठ गया है।" तो वहीं अन्य यूजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा- "उस महिला (सानिया मिर्ज़ा) ने पूरे देश में कानूनी विरोध किया और आपसे (शोएब मलिक) शादी की। लोगों ने उनकी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए और उनका नाम उछाला गया। लोगों ने उन्हें नफरत दिखाई लेकिन फिर भी उन्होंने आपसे शादी की। और आपने उन्हें इस तरह धोखा दिया। ये बहुत दुखद है।"

Fans Reaction
शोएब मलिक के इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट Instagram
CH Govt hbm ad
5379487