IPL 2024, Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होगी। IPL 2024 के पहले मैच में गत विजेता चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (CSK) से होगा। वहीं इस सीजन के 5वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। 17वें सीजन की शुरुआत से पहले MI के कप्तान हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। 

हार्दिक पांड्या ने की पूजा
लीग शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ रहे हैं। इसी बीच MI के नए कप्तान सोमवार को मुंबई इंडियंस से जुड़े। MI के ड्रेसिंग रूम में नए-नवेले कप्तान का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। हार्दिक पांड्या ने सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की। किसी शुभ काम को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा होती है। MI द्वारा शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक ने सबसे पहले भगवान गणेश को माला पहनाई और दीपक जलाया। इस दौरान कोच मार्क बाउचर ने नारियल फोड़ा। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाया। 

MI ने हार्दिक पांड्या को किया था ट्रेड
हार्दिक पांड्या की अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है। IPL 2022 में हुए मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या नई फ्रेंचाइजी गुजराज टाइटंस से जुड़ गए थे। IPL 2022 और IPL 2023 में उनकी कप्तानी में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया। फ्रेंचाइजी ने पहले ही सीजन में खिताब पर कब्जा जमाया तो दूसरे सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया। 17वां सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया। रोहित से कप्तानी छीनने का MI मैनेजमेंट का फैसला उनके फैंस को रास नहीं आया। रोहित लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 खिताब (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) जीत चुकी है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मेगा ऑक्शन में नजर आ सकते हैं रोहित शर्मा, CSK दांव लगाकर सौंप सकती कप्तानी; 3 कारणों से जानिए क्यों?