Paris Olympics Medal Tally: पेरिस ओलंपिक का आज पांचवां दिन है। भारत को आज तो कोई मेडल नहीं मिला। लेकिन, महिला मुक्केबाजी, बैडमिंटन और शूटिंग में जरूर पदकों की आस जगी है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन, दूसरी तरफ चीन ने खेलों के महाकुंभ में अपनी बादशाहत बनाई हुई है। चीन के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। चीन ने अबतक 8 गोल्ड, 6 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। फिलहाल, पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में चीन पहले स्थान पर है। 

स्पोर्ट्स में एशिया का दूसरा पावर हाउस जापान भी चीन से बहुत पीछे नहीं है। जापान ने भी अबतक 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। तीसरे स्थान पर 20 पदकों के साथ मेजबान फ्रांस है। अमेरिका 4 गोल्ड के साथ 7वें स्थान पर है। भारत का भी अबतक प्रदर्शन अच्छा रहा है। भारत ने 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और दोनों ही पदक उसे शूटिंग में मिले हैं। भारत को निशानेबाजों में और मेडल की आस है। 

पेरिस ओलंपिक 2024 कीू मेडल टैली (Paris Olympics 2024 Medal Tally)

स्थान देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
35* भारत 0 0 2 2
1 चीन 8 6 2 16
2 जापान 7 2 4 13
3 फ्रांस 6 9 5 20
4 ग्रेट ब्रिटेन 6 5 5 16
5 ऑस्ट्रेलिया 6 4 2 12

नोट: भारत 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में 35वें स्थान पर है

50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस इवेंट में स्वपनिल कुसाले ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। उनसे पदक की उम्मीद है। महिला मुक्केबाजी में भी लवलीना बोरगोहेन भी पदक से एक जीत दूर हैं। महिला बॉक्सिंग 75 Kg कैटगरी में लवलीना बोरगोहेने ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अगर वो अगला मैच जीत लेती हैं तो उनका कम से कम एक कांस्य पदक पक्का हो जाएगा।