Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के हॉकी खेल में पुल बी एक मैच में बेल्जियम ने भारत को हरा दिया। बल्जियम ने भारतीय टीम को 1-2 से पराजित किया। गुरुवार को पुल बी में भारत ने अपना 5वां मुकाबला बेल्जियम के साथ खेला।

मैच में भारत की तरफ से पहला गोल 10वें मिनट में हुआ। यह गोल अभिषेक ने दागा। पहले हाफ में भारत ने बढ़त बनाई। वहीं, दूसरे हाफ में बेल्जियम ने पलटवार किया। इसके बाद बेल्जियम की तरफ से टी. स्टॉकब्रोक्स ने 33वें मिनट में गोल किया और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद 44वें मिनट में जॉन जॉन डोहमेन ने गोल किया और बेल्जियम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरा गोल करने की खूब कोशिश की। मैच के दौरान टीम को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन उसका फायदा नहीं उठा पाई। 
 
पूल बी की स्थिति 
बेल्जियम पूल बी में पहले स्थान पर काबिज है। उसने 4 मैच जीतकर 12 अंक हासिल किए। वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद भारत के 7 अंक हैं। भारत ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। जबकि अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारत का अगला मुकाबला 2 अगस्त शाम 4.45 बजे विश्व में तीसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया पूल बी में तीसरे स्थान पर है।