WPL 2024, RCBW vs MIW, RCB vs MI: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 9वें मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस (MIW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। WPL 2024 में दोनों टीमों ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं और 2-2 में उन्हें जीत मिली है। 1-1 मैच में RCBW और MIW को हार का सामना भी करना पड़ा है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारी हैं, ऐसे में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की कोशिश इस मैच में जीत की होगी। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में RCBW और MIW की संभावित प्लेइंग 11 क्या होगी। इस मैच के लिए परफेक्ट फैंटेसी 11 क्या होगी। साथ ही दोनों टीमों के बीच किसका पलड़ा भारी है। 

MIW को नहीं हरा पाई RCBW
WPL के दूसरी सीजन में RCBW और MIW ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है। पिछले सीजन दोनों टीमें 2 बार टकराई थीं और दोनों ही मुकाबले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने जीते थे। WPL 2023 के चौथे मैच में मुंबई इंडियंस (MIW) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) को 9 विकेट से हराया था। पिछले सीजन के 19वें मुकाबले में MIW ने RCBW को 4 विकेट से मात दी थी। ऐसे में इस बार स्मृति मंधाना के पास पिछली दोनों हार का बदला लेना का मौका है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर।
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, एस सजना, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, साइका इशाक।

RCBW vs MIW Dream11 Prediction

  • विकेटकीपर: ऋचा घोष
  • बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर
  • ऑलराउंडर: सोफी डिवाइन, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नेट साइवर-ब्रंट, सोफी मोलिनेक्स, एलिस पेरी
  • गेंदबाज: रेणुका ठाकुर, जॉर्जिया वेयरहैम
  • कप्तान: हेली मैथ्यूज
  • उपकप्तान: एलिस पेरी

दोनों टीमों का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर, दिशा कसाट, नादिन डी क्लर्क, केट क्रॉस, एकता बिष्ट।
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, एस सजना, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, साइका इशाक, क्लो ट्रायॉन, फातिमा जाफर, इस्सी वोंग, हुमैरा काजी, जिन्तिमनी कलिता, प्रियंका बाला, अमनदीप कौर। 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: पहले सीजन से लगातार IPL का हिस्सा हैं ये खिलाड़ी, इस बार भी मैदान पर आएंगे नजर