Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की 17वें सीजन में वापसी हो सकती है। उन्होंने बेंगलुरु के पास अलूर में वार्म अप मैच खेला। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह लगभग पूरी तरह रिकवर हो चुके है। वह लंबे समय बाद मैदान पर उतरे हैं। 2022 के अंत में वह सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद पंत IPL 2023 नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर ने फ्रेंचाइजी की कमान संभाली थी।

विकेटकीपिंग नहीं करेंगे पंत

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और उनकी IPL फ्रेंचाइजी के सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि पंत IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, वह बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा होंगे। विकेटकीपर के लिए किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में चुना जाएगा। NCA अधिकारियों से मंजूरी मिलने के आधार पर ही IPL में पंत की भागीदारी की आश जागी है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने पंत के नेतृत्व पर भरोसा जताया है, उन्होंने किसी अन्य खिलाड़ी को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपने का विकल्प चुना है।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की राहें जुदा होना तय, विवाद ही नहीं ये कारण भी हैं जिम्मेदार

IPL 2024 का शेड्यूल अब तक नहीं आया

IPL 2024 का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद तारीखों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। विभिन्न राज्यों में चुनाव कार्यक्रम के आधार पर IPL शेड्यूल को उसी हिसाब से तैयार किया जाएगा। खबरों की मानें तो बीसीसीआई 22 मार्च से IPL के 17वें सीजन को शुरू करने पर विचार कर रहा है। वहीं लीग का फाइनल मैच 26 मई को खेला जा सकता है। 

IPL में पंत का प्रदर्शन

IPL में विकेटकीपर बल्लेबाज पंत के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 98 मैच की 97 पारियों में 34.61 की औसत और 147.97 की स्ट्राइक रेट से 2,838 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 128 रन है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: लीग के 17वें सीजन को लेकर अहम जानकारी आई सामने, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट