Logo
MI vs DC IPL 2024: मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने दिल्ली के पेसर एनरिक नॉर्खिया के एक ओवर में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 32 रन कूटे।

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो रहा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन बनाए। मुंबई ने आखिरी के 5 ओवर में महज 1 विकेट गंवाया और 96 रन कूटे। मुंबई के लिए 20वां ओवर सबसे अच्छा बीता। इस ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल 2024 के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ 32 रन बटोरे। 

रोमारियो ने इस ओवर की पहली गेंद पर चौका मारा और इसके बाद अगली तीन गेंदों को हवाई सैर कराई। एक गेंद तो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा। आखिरी दो गेंदों का भी शेफर्ड ने यही हाल किया और इस ओवर में उन्होंने 4 छक्कों और दो चौकों की मदद से कुल 32 रन बटोरे। ये आईपीएल 2024 का सबसे महंगा ओवर भी साबित हुआ। इस मुकाबले में शेफर्ड को साउथ अफ्रीकी पेसर क्वेना मफाका के स्थान पर शामिल किया गया था और उन्होंने महज एक ओवर में मैच का रुख मुंबई की तरफ मोड़ दिया। 

शेफर्ड ने महज 10 गेंद में नाबाद 39 रन कूटे। नॉर्खिया के लिए ये आईपीएल अच्छी नहीं बीता है। वो अपने आखिरी ओवर में काफी महंगे साबित हो रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उनके आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने 3 छक्के और 1 चौका मारा था।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के 20वें ओवर में धोनी ने 2 चौके और 2 छक्के उड़ाए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी नॉर्खिया ने पारी का आखिरी ओवर फेंका था और इसमें रियान पराग ने 2 छक्के और 3 चौके मारे थे और आज उनके आखिरी ओवर में 4 छक्के और 2 चौके रोमारियो ने ठोके। 

5379487