T20 WC 2024 SL vs SA Preview: टी20 विश्वकप 2024 में बड़ी टीमों का पहला मुकाबला सोमवार को न्यूयार्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दिन का दूसरा मैच श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। श्रीलंका की कप्तानी वनिंदू हसरंगा करेंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका को एडन मारर्कम लीड करेंगे। दोनों टीमों में अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन खिलाड़ियों के लिए यह एक नया वेन्यू है। यहां की पिच से सभी अनजान हैं।   

ग्रुप 2 को क्यों कहा जा रहा 'ग्रुप ऑफ डेथ'   
श्रीलंका पिछले 10 सालों से टी20 विश्वकप के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर पाई है। इस बार उसके पास टूर्नामेंट की शुरुआत में ही बड़ा मौका है, जिसमें श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर नॉकआउट की राह आसान बना सकती है। हालांकि श्रीलंका दूसरे ग्रुप में है, जिसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है। इस ग्रुप में श्रीलंका के साथ मजबूत साउथ अफ्रीका है। इसके साथ ही नीदरलैंड और नेपाल भी इसी ग्रुप में है। ये दोनों टीमें उलटफेर करने का दम रखती हैं।  

श्रीलंकाई टीम में काफी बैटिंग ऑलराउंडर है। इनमें कप्तान के अलावा चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा जैसे बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में मथिषा पथिराना धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। तो स्पिन डिपार्टमेंट में भी श्रीलंकाई टीम मजबूत है। महेश तीक्षणा, दुनिथ वेल्लागे बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।  

इधर, साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में कप्तान एडन मारर्कम, क्विंटन डी कॉक, हेनिरक क्लासेन और डेविड मिलर जैसे तूफानी बैटर्स हैं। गेंदबाजी की कमान कगिसो रबाडा के हाथों में होगी। उनके साथ मार्को जानसन, जिराल्ड कोएट्जी होंगे। स्पिन में तबरेज शम्सी खेलेंगे।  

श्रीलंका प्लेइंग 11 
वनिंदू हसरंगा (कप्तान), चारिथ असालंका (विकेटकीपर), दुष्मांथा चमीरा, दिलशान मधुशंका, एंजिलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, पथुम निशांका, मथिषा पथिराना, सदीरा समरविक्रमा, महेश तीक्षणा, दुनिथ वेल्लागे।  
 
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग 11 
एडन मारर्कम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, रिजा हेनरिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, जिराल्ड कोएट्जी, मार्को जानसन, कगिसो रबाडा, ओनरिच नार्टेजे।