Gautam Gambhir Takes Charge: भारतीय क्रिकेट टीम में गंभीर युग की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार की टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर रवाना हो गई। श्रीलंका पहुंचने पर भारतीय टीम का जोरदार स्वागत किया गया। टीम इंडिया श्रीलंका में टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 27 जुलाई को पहला टी20 मैच भारत-श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम के मुख्य कोच की अगुवाई में यह पहली सीरीज है। 

BCCI ने वीडियो जारी किया। इसमें गौतम गंभीर टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए। वह सीढ़ियो से मैदान में उतरे। गंभीर सैमसन को बैटिंग टिप्स देते नजर आए। श्रीलंका को अपने घर में हराना शुरू से एक चुनौती रहा है। हालांकि अब श्रीलंका पहले जैसी खतरनाक टीम नहीं रही, लेकिन स्पिन डिपार्टमेंट में आज भी श्रीलंका क्रिकेट सभी को चौंकाता है। उसके पास हर समय रहस्यमयी स्पिनर रहते हैं, जो किसी भी टीम को मुश्किल में डालने का माद्दा रखते हैं।  

जब अबूझ पहेली बन गए अजंथा मेंडिस 
गौतम गंभीर भले ही अब टीम के मुख्य कोच बन गए हैं, लेकिन उस दौर कोई नहीं भूल सकता, जब सितारों से भरी टीम इंडिया को श्रीलंका के एक रहस्यमयी स्पिनर ने क्रीज पर नचवा दिया था। हम अजंथा मेंडिस की बात कर रहे हैं। अजंथा मेंडिस ने भारत के खिलाफ मैच में 8 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। वह अकेले ही सहवाग, गंभीर, युवराज, धोनी, रैना जैसे बल्लेबाजों पर भारी पड़े थे। इसके बाद भारतीय टीम ने उन्हें खेलने के लिए काफी मेहनत की।