Team India Warm Welcome: टी20 विश्वकप 2024 जीतने के 5 दिन बाद आखिरकार टीम इंडिया गुरुवार को देश लौट आई। स्पेशल फ्लाइट 'चैंपियंस वर्ल्डकप 24' सुबह करीब 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यहां फैंस का हुजूम खिलाड़ियों को सपोर्ट करने उमड़ पड़ा। फैंस ने जमकर नारेबाजी की। इस लम्हें को उन्होंने अपने मोबाइल कैमरा में भी कैद किया। वहीं, होटल के बाहर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने जमकर भांगड़ा किया। 

तस्वीरों में देखिए देश लौटने के बाद टीम इंडिया का स्वागत 

सूर्या-यशस्वी का भांगड़ा 

सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने किया होटल के बाहर भा

टीम इंडिया की बस के बाहर फैंस का हुजूम, विराट कोहली हैरान 

टीम इंडिया होटल आईटीसी मौर्या पहुंची तो बस के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ गया। फैंस इस लम्हें को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करने लगे। इसे देखकर विराट कोहली हैरान रह गए। 

रोहित शर्मा का फनी अंदाज 

फ्लाइट में रोहित विश्वकप ट्रॉफी के साथ फनी अंदाज में

फ्लाइट में जसप्रीत बुमराह अपनी बेटी के साथ 

जसप्रीत बुमराह फ्लाइट में अपनी बेटी के साथ 

खिलाड़ियों ने काटा केक, टी20 विश्वकप ट्रॉफी की थीम पर बनाया 

रोहित शर्मा ने टी20 विश्वकप ट्रॉफी थीम पर बना केक काटा

मुंबई में विक्ट्री परेड के लिए टीम इंडिया की बस तैयार 

मुंबई में आज शाम को विक्ट्री परेड के लिए टीम इंडिया की बस को सजाकर तैयार किया। 

प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मिले टीम इंडिया के खिलाड़ी 

पीएम मोदी से मिले टीम इंडिया के खिलाड़ी