Logo
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 22 मार्च से लीग के 17वें सीजन का आगाज होगा। इस सीजन 5 और भारतीय खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 22 मार्च से लीग के 17वें सीजन का आगाज होगा। IPL 2024 के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 42 साल के धोनी इस सीजन के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। धोनी ही नहीं इस सीजन 5 और भारतीय खिलाड़ी भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इनमें दिनेश कार्तिक, पीयूष चावला, ऋद्धिमान साहा, अमित मिश्रा और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं। 

अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे पहले सीजन से ही IPL का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक खेले 172 मैच में 4400 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक और 2 शतक भी लगाए हैं। हाल में खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में रहाणे का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में अगर अजिंक्य रहाणे का IPL 2024 में बल्ला नहीं चलता है तो वह 17वें सीजन के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। पिछले सीजन रहाणे ने CSK की ओर से कुछ अच्छी पारियां खेली थीं।

अमित मिश्रा
भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा अब 41 साल के हो चुके हैं। वह भी पहले सीजन से IPL का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक खेले 154 मुकाबलों में 173 शिकार किए हैं। अभी मिश्रा लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। पिछले सीजन वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर गेंदबाजी करते नजर आए थे। IPL 2023 में अमित मिश्रा ने 7 मैच में 7 शिकार किए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.84 की रही थी।

ऋद्धिमान साहा
ऋद्धिमान साहा भी IPL 2008 से लीग का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक खेले 161 मुकाबलों में 2798 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम 13 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी दर्ज है। IPL में उनका सर्वाधिक स्कोर 115* रन है। 39 साल के साहा अभी गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। पिछले सीजन उन्होंने 17 मुकाबलों में 371 रन बनाए थे।

पीयूष चावला
अनुभवी भारतीय स्पिनर पीयूष चावला भी इस सीजन आखिरी बार IPL में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 35 साल के स्पिनर ने लीग में अब तक 174 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 7.91 की इकॉनमी से 179 विकेट चटकाए हैं। 4/17 आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिछले सीजन वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आए थे। इस दौरान 16 मुकाबलों में उन्होंने 22 शिकार किए थे।

दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक भी पहले सीजन से लगातार IPL खेल रहे हैं। IPL में उन्होंने अब तक खेले 242 मैच में 4516 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 20 शतक भी लगाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 97* रन है। वह IPL 2022 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। पिछले सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 13 मुकाबलों में 140 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: First in IPL: प्रवीण कुमार ने की थी पहली गेंद तो ब्रेंडन मैकुलम ने जड़ा था पहला शतक, जानिए IPL में पहला सब कुछ

5379487