Yashasvi Jaiswal Equals Virat Kohli Record: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के चौथे दिन दोहरा शतक ठोका। ये उनकी लगातार दूसरी डबल सेंचुरी है। यशस्वी ने 231 गेंद में अपने 200 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 10 छक्के मारे और 14 चौके जमाए। इस दोहरे शतक के साथ उन्होंने विराट कोहली वाला कमाल दोहरा दिया है। 

यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर की ये दूसरी डबल सेंचुरी है। इससे पहले, उन्होंने इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी 209 रन की पारी खेली थी। यानी उन्होंने लगातार दूसरा दोहरा शतक जमाया है। टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले यशस्वी तीसरे भारतीय और दुनिया के सातवें बैटर हैं। 

कोहली के खास क्लब में यशस्वी आए
उनसे पहले जिन भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार दो दोहरे शतक लगाए हैं, उसमें विराट कोहली और विनोद कांबली शामिल हैं। कांबली ने 1993 में और कोहली ने 2017 में ये कमाल किया था। कांबली ने इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ 1993 में ये कारनामा किया था। वहीं, विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 की टेस्ट सीरीज में ये कमाल किया था। तब उन्होंने नागपुर में 213 और दिल्ली टेस्ट में 243 रन की पारी खेली थी। 

यशस्वी एक सीरीज में 22 छक्के लगाने वाले बैटर बने
राजकोट में दोहरे शतक के जरिए यशस्वी ने और भी कई रिकॉर्ड तोड़े। वो एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाने वाले पहले बैटर बने। इतना ही नहीं उन्होंने एक टेस्ट पारी में सबसे अधिक 12 छक्के के वसीम अकरम के रिकॉर्ड भी बराबरी भी कर ली। 214 नाबाद यशस्वी के टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी भी है। यशस्वी अपने करियर के पहले तीन शतकों को 150 से अधिक स्कोर में बदलने वाले पहले भारतीय बने। 

जायसवाल टेस्ट में जेम्स एंडरसन के एक ओवर में तीन छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली ने 2013 के पर्थ टेस्ट में ऐसा किया था। तब बेली ने उनके एक ओवर में 28 रन ठोके थे। ये एंडरसन के टेस्ट करियर का सबसे महंगा ओवर था।