Bihar Political Updates Live: बिहार में एक फिर सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लालू परिवार से खटपट और भाजपा से बढ़ती नजदीकियों से इन अटकलों को बल मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर को मरणोपरांत भारतरत्न से नवाजे जाने के बाद जेडीयू चीफ नीतीश कुमार का रुख बदला हुआ है। कर्पुरी ठाकुर की जन्मस्थली पर जाकर नीतीश ने परिवारवाद के बहाने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की थी। 

पटना में मीडिया से चर्चा करते पूर्व सीएम जीतनाराम माझी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा व पूर्व डिप्टी सीएम तारा किशोर।

बिहार की पल पल बदतली सियसी तस्वीर देशभर के सभी राजनीतिक दलों की नजर है। भाजपा जेडीयू के अलावा NDA खेमे में शामिल अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता भी एक्टिव दिख रहे हैं। खासकर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी, राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और लालू यादव ने गुरुवार शाम पार्टी के सीनियर नेताओं से विचार विमर्श किया था। 

नहीं चल सकता गठबंधन, पहले ही बता दिया था: मांझी 
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी ने ANI से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार राजद के खिलाफ बहुत सारी बातें कह चुके हैं। अब इन लोगों का गठबंधन नहीं चल सकता। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यह भी बताया कि मैंने पहले ही कह दिया था। 20 के बाद बिहार में कुछ न कुछ परिवर्तन होगा। 

2-4 दिन में स्पष्ट हो जाएगी स्थिति, दिल्ली जा रहा हूं: चिराग
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कल रात पार्टी की बैठक हुई है। 2-4 दिन में परिस्थिति स्पष्ट हो जाएगी। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व निरंतर हमारे संपर्क में है। मैं दिल्ली जा रहा हूं।  हमारी बिहार के पल-पल बदलते घटनाक्रम पर पूरी नजर है। 

उपेंद्र कुशवाहा ने उठाए विश्वसनीयता पर सवाल
राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा वह भाजपा के साथ गठबंधन में आएंगे तो लोकसभा चुनाव के बाद साथ रहेंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। उपेंद्र ने बताया, नीतीश जी महागठबंधन में काफी परेशान हैं, इसीलिए वहां से निकलना चाहते हैं। उनके  NDA गठबंधन में आने की चर्चा भी लगातार चल रही हैं। 

बातें निराधार हैं, तिल का ताड़ बनाया जा रहा: मनोज झा 
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद व प्रवक्ता मनोज झा ने मीडिया में चल रही खबरों को निराधार बताया। कहा, तिल का ताड़ बनाया जा रहा है। इंसान के होते हुए इंसान का यह हश्र देखा नहीं जाता, लेकिन देख रहा हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जो कार्यशैली रही है, उपमुख्यमंत्री का गरिमामय आचरण रहा है।