Bihar BJP President: भाजपा ने दिलीप जायसवाल को बिहार प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। वह कलार जाति से ताल्लुक रखते हैं। 51 वर्षीय दिलीप जायसवाल खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। सीमांचल में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पूर्णिया, अररिया और किशनगंज से तीन बार MLC और 20 साल प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे हैं। 

क्यों हटाए गए सम्राट चौधरी?  
बिहार भाजपा की कमान अब तक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी संभाल रहे थे, लेकिन चुनाव से पहले दिलीप जायसवाल को आगे कर भाजपा बिहार की सबसे बड़ी आबादी वाली अति पिछड़ी जाति और सीमांचल के इलाके को साधना चाहती है। 

BJP परिवारवादी नहीं, सामूहिक नेतृत्व की पार्टी
दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, भारतीय जनता पार्टी परिवारवादी नहीं, यह सामूहिक नेतृत्व वाली पार्टी है। सामूहिक नेतृत्व जब निर्णय करता है तो लोग स्वागत करते हैं। 2025 में सरकार और संगठन के समन्वय से पूर्ण बहुमत में मोदी-नीतीश की सरकार बनेगी।

कौन हैं संजय जायसवाल
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के बड़े चेहरा माने जाने वाले दिलीप के जरिए भाजपा ने अपने कोर वोटर्स साधने की कोशिश की है। बिहार में सर्वाधिक 36 फीसदी अति पिछड़ा वर्ग आबादी है। जबकि 27.12 फीसदी ओबीसी वोटर्स हैं। अनुसूचित जाति 19.65 फीसदी और सामान्य वर्ग की आबादी 15.52 फीसदी है। 

बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष दिलीप दिलीप जायसवाल केंद्रीय नेतृत्व की पसंद हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उन्हें करीबी माना जाता है। बिहार की एनडीए सरकार में राजस्व मंत्री हैं। दिलीप जायसवाल 2009 में पहली बार एमएलसी बने। इसके बाद से वह लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए। दिलीप जायसवाल वर्तमान में बिहार सरकार में राजस्व मंत्री भी हैं। साथ ही सिक्किम में प्रदेश भाजपा के प्रभारी हैं। नई जिम्मेदारी के बाद पार्टी उनसे अतिरिक्त प्रभार वापस ले सकती है। दिलीप जायसवाल उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने MSC, MBA, PhD और मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री हासिल कर रखी है। वह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं।