पटना। कर्ज में डूबे परेशान पिता ने तीन बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इसके बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। आग में जलने से 8, 12 और 13 साल के तीनों बच्चों की मौत हो गई है। पिता गंभीर रूप से झुलसा है, जिसका इलाज चल रहा। दर्दनाक घटना कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र भरी गांव की है। रिंकी कुमारी (9), राजा कुमार (12) और शुभंकर कुमार (13) की जलने से मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही  है। 

बेटी की शादी के लिए लिया था लोन 
जानकारी के मुताबिक, दिनेश सिंह के 5 बच्चों थे। एक बेटी की 3 साल पहले शादी हुई। जबकि एक कुछ महीने पहले ही घर छोड़कर भाग गई थी। दिनेश सिंह की पत्नी ने बेटी की शादी के लिए लोन लिया था। उसे चुकाने के लिए दिनेश सिंह पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। मानसिक रूप से परेशान होकर वह शराब का आदि हो चुका था। घर में खटपट होने की वजह से पत्नी एक सप्ताह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। दिनेश सिंह ने शराब के नशे में पेट्रोल डालकर खुद को और अपने तीनों बच्चों को आग के हवाले कर दिया। गांव के लोगों ने उसे पेट्रोल लाते देखा था। दिनेश के पांच में तीन बच्चों की मौत हो गई।