Himanta Biswa Sarma Begusarai Visit: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को बिहार के बेगूसराय पहुंचे। यहां चुनावी रैली के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दिया। कहा, हमारे देश में धर्म-संप्रदाय का मुद्दा हमेशा रहा है। भारत का विभाजन भी धर्म के आधार पर हुआ है, लेकिन यह देश जब पूरी तरह से सनातन हो जाएगा तो बेरोजगारी भी रास्ता ले लेगी। 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से पूछा, आज किस कौम की आबादी बढ़ रही है? 45 फीसदी आबादी किसकी बढ़ी, हिंदू का तो बढ़ा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भारत अगर देश हिंदू बनता है तो कई समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा। बहुविवाह भी सवाल उठाए। कहा, हम तो नहीं करते 3 शादियां। 

रेवंत रेड्डी के बयान पर पलटवार 
असम के सीएक सरमा ने तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर पलटवार किया। कहा, वह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, लेकिन मैं बता दूं कि आज PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) में भारत के झंडे लहरा रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक छोड़िए, कुछ साल बाद PoK भी भारत का हिस्सा होगा। 

 

केजरीवाल की जमानत पर उठाए सवाल 
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने  दिल्ली के सीएम केजरीवाल की जमानत पर सवाल उठाए। कहा, उन्हें जेल से नहीं निकालना चाहिए था। केजरीवाल की जगह कोई दूसरा होता तो कह देता कि हमें ऐसी बेल नहीं चाहिए। दरअसल, कोर्ट ने केजरीवाल का सशर्त जमानत दी है। जिस पर सरमा सवाल उठा रहे हैं। 

हम अलग मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को ओडिशा गए थे। वहां उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर राय रखी। कहा, मुसलमानों के लिए अलग आरक्षण के खिलाफ हैं। हमारी सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उसका यह भी मानना है कि आरक्षण का लाभ एससी-एसटी और ओबीसी समुदायों को ही मिलना चाहिए।