Bihar cabinet Portfolios: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (27 फरवरी) को मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। बुधवार को बीजेपी कोटे से मंत्री बनाए गए जीवेश मिश्रा को नगर विकास, सुनील कुमार को वन एवं पर्यावरण, विजय मंडल को आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया गया है। जबकि, कृष्ण कुमार मंटू आईटी, मोतीलाल प्रसाद, कला संस्कृति, राजू सिंह पर्यटन मंत्री बनाए गए हैं। यह विभाग पहले अन्य मंत्रियों के पास थे। 

नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 36 हो गई है। जिबेश मिश्रा, सुनील कुमार, संजय सरावगी, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू, राजू कुमार सिंह और विजय कुमार मंडल ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई है।

Bihar CM Nitish Kumar Cabinet Portfolio

डिप्टी CM सिन्हा सहित इन दिग्गजों से छीने विभाग 

  1. इस दौरान कई दिग्गजों से विभाग छीने गए हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग छीनकर नीतीन नवीन को दिया गया है। जबकि, नीतीन नवीन से नगर, विकास और आवास विभाग वापस लेकर जिवेश कुमार को सौंपा गया है। 
  2. मंगल पांडेय का कृषि विभाग डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को दिया गया। जबकि, संतोष सुमन से भी दो विभाग छीने गए हैं। उनके पास केवल एक विभाग बचा है। दिलीप जायसवाल का राजस्व विभाग लेकर संजय सरावगी को दिया गया। प्रेम कुमार से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और पर्यटन विभाग विभाग छीनकर सुनील सिंह और राजू सिंह को सौंपा गया है।