Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। यहां 13 मई तक लोगों को तेज आंधी और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

तापमान में आई गिरावट
राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-पानी का सिलसिला जारी है। जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट आई। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी व लू (हीट वेव) से राहत मिलते दिखाई दे रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवा हवा का सिक्किम होते हुए बिहार में पहुंच रही है। जिसके कारण प्रदेश का मौसम सुहाना बना हुआ है।

13 मई तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 मई तक प्रदेश में आंधी-पानी चलने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को पटना समेत ज्यादातर जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ ही तेज हवा 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

बंगाल की खाड़ी का बिहार में असर
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नमी युक्त पुरवा हवा प्रदेश में प्रवेश कर रही है। जिसके कारण आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही तापमान में गिरावट का दर्ज की जाएगी। गुरुवार को  प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा हुई जिसके कारण मौसम सामान्य बना रहा।

मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई
बिहार के मुजफ्फरपुर में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। यहां 66.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को राजधानी पटना का भी अधिकतम तापमान में सामान्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। यहां का तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसमें अधिकतम तापमान से न्यूनतम तापमान के बीच 3 डिग्री का अंतर रहा।