who is Manoj Bharti : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज (2 अक्टूबर) को 'जन सुराज पार्टी' के नाम से अपना राजनीतिक दल गठित करने की घोषणा कर दी है। प्रशांत किशोर ने मनोज भारती को जन सुराज पार्टी का पहला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

इसके बाद से मनोज भारती को लेकर चर्चा शुरी हो गई है। आखिर मनोज भारती कौन हैं इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। जन सुराज पार्टी की लांचिग पर प्रशांत किशोर ने कहा कि वो पार्टी के नेता नहीं बनेंगे तो लोगों ने कहा कि उनके जैसा काबिल आदमी कहां मिलेगा इस पर खुद प्रशांत किशोर ने मनोज भारती के नाम का सुझाया और कहा कि मनोज भारती उनसे भी ज्यादा काबिल हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती मधुबनी के रहने वाले हैं
जन सुराज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती मधुबनी के रहने वाले हैं। पीके ने बताया कि मनोज भारती आईआईटी से पढ़े हैं। मनोज भारती यूपीएससी पास करके भारतीय विदेश सेवा के अफसर बने। मनोज भारती कई देशों में राजदूत रहे हैं और कई किताब भी लिख चुके हैं।

1988 में मनोज भारती IFS सर्विस में गए 
मनोज भारती आईआईटी कानपुर से पासआउट हुए और आईआईटी दिल्ली से उन्‍होंने एमटेक की, इसके बाद उनका 1988 में IFS में चयनित हो गए, भारतीय विदेश सेवा में रहते हुए मनोज भारती चार देशों में राजदूत रहे हैं वहीं उन्‍होंने कई किताबें भी लिखी हैं।

मनोज भारती ने जताया आभार 
मनोज भारती ने इस नियुक्ति के लिए सबका आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सीमित कार्यकाल मिला है लेकिन वो पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उस पर वो खरा उतरने की कोशिश करेंगे। वहीं प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगले साल मार्च तक नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Solar Eclipse: आज रात साल का आखिरी सूर्यग्रहण, इस समय नजर आएगा रिंग ऑफ फायर