Logo
जशपुर से पत्थलगांव- रायगढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर बने नंदनझरिया पुलिया जर्जर हो चुकी है। साथ ही जर्जर रोड से लोगों को परेशानी हो रही हैं। लेकिन 

जितेंद्र सोनी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पत्थलगांव-रायगढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर बने नंदनझरिया पुलिया जर्जर हो चुकी है। अंग्रेजों के ज़माने में बनी पुलिया के कभी भी टूटने से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। वहीं सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। 

दरअसल जशपुर- रायगढ़ मुख्य मार्ग स्थित नंदनझरिया में अंग्रेजों के जमाने में बने पुल के नीचे उपयोग की लकड़ी टूटकर गिरना शुरू हो गया है। जिसके कारण पुल गिरने के कगार पर आ गई है। अगर समय रहते पुलिया का निरीक्षण नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह पुल किसी हादसे को निमंत्रण दे सकती है। 

दम तोड़ रही पुलिया 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह पुल जशपुर और रायगढ़ जिले को जोड़ने वाली लाइफ लाइन पुल है। जो धरमजयगढ़ रियासत के तत्कालीन राजा धर्मजीत सिंह ने लकड़ी के इस्तेमाल कर पुलिया का निर्माण कराया था। लेकिन देखरेख के अभाव में सालों पुरानी पुलिया दम तोड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया की इस सड़क में बने बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे से चलना काफी जोखिम भरा हो गया है। बड़ी- बड़ी वाहन गुजरने के समय इसमें कंपन भी होता है। 

सड़कों की बदहाल स्थिति 

सड़क को सुधारने को लेकर SDM के बार-बार निर्देश के बाद भी यहां मुख्य सड़कों पर बदहाली की स्थिति है। पिछले तीन दिनों में यंहा 17 वाहन दुर्घटनाओं में 19 लोग घायल और एक मौत के बाद SDM ने PWD के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है। SDM आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया की जर्जर पुल कभी भी टूट सकती है। जिसके कारण बनारस, बिहार और रांची हाईवे पर आवागमन में परेशानी हो सकती है।  

लोगों में आक्रोश 

मुख्य सड़कों की बदहाली को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा हैं। सीएम साय का गृह क्षेत्र पत्थलगांव में मुख्य सड़कों की बदहाली की अनदेखी करने वाले दो PWD के SDO को एसडीएम ने तलब किया है। हालांकि, ठेकेदार नितीन विनायक ने बताया कि, जल्द ही सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 7 मीटर डामरीकरण रोड बनाना है, जो जून 2025 तक पूरा हो जाएगा। वही नंदनझरिया पुलिया का ड्रॉइंग डिजाइन बनाया जा रहा है। जल्द पुलिया का निर्माण कराया जाएगा । 


 

5379487