Logo
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, बलरामपुर में महिला गायब हुई थी, उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाये थे। इस मामले पर जांच की जा रही है कि, मामला क्या है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के कोतवाली थाना में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल की मौत हो गई थी। जिसके बाद कांग्रेस एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर हमलावर हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, बलरामपुर में महिला गायब हुई थी, उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाये थे। इस मामले पर जांच की जा रही है कि, मामला क्या है। 

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के भड़काऊ बयान पर सीएम श्री साय ने कहा कि, इनके जो बड़े नेता है उन्हें संयम से काम लेना चाहिए और कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए। प्रदेश में कानून है सरकार है और कानून जो तोड़ेगा उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। बलरामपुर के दौरे पर दीपक बैज नाराज हुए थे। बृहस्पति सिंह के निष्कासित होने के बावजूद मिलने पहुंचने पर विवाद हुआ था। 

इसे भी पढ़ें... सीएम आवास पहुंचीं राष्ट्रपति: मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ किया स्वागत, भोज में हुईं शामिल

जनता ने कांग्रेस को नकारा 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस भटकी हुई है, क्योंकि, बुरी तरीके से उन्हें विधानसभा और लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा है। 5 साल में कांग्रेस पार्टी ने जनता को निराश करने का काम किया था, इसलिए जनता ने कांग्रेस को नकारा है। जिसके बाद कांग्रेस भटक चुकी है और कुछ भी उटपटांग बोल रही है। 

5379487