Logo
नवाचारी शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा और व्याख्याता भुवन लाल साहू को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बेमेतरा। शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2024 को  छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वोच्च सम्मान, राज्यपाल पुरस्कार, दो शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा। बेमेतरा जिले से सम्मानित होने वाले इन शिक्षकों में शासकीय प्राथमिक शाला अकोला, साजा विकासखंड की प्रधान पाठक हिमकल्याणी सिन्हा और बेरला विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल लावातरा के व्याख्याता भुवन लाल साहू शामिल हैं। इन दोनों शिक्षकों को माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

75% दिव्यांगता के बावजूद विशेष योगदान 

हिमकल्याणी सिन्हा, जो 75% दिव्यांगता के बावजूद शिक्षण क्षेत्र में अपनी अद्वितीय सेवा के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान कठिनाइयों का सामना करते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षा प्रदान करते हुए, उन्होंने बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई से जोड़ा बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास भी जगाया। 

उपयोगहीन वस्तुओं से बनाती हैं शिक्षण सामग्री

सिन्हा ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। उन्होंने उपयोगहीन वस्तुओं से सहायक शिक्षण सामग्री बनाई, जिसे कक्षा में नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, उन्होंने खुद की रचना की हुई कहानियों, कविताओं, और गीतों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की है। इसके अलावा  दिव्यांग और अनाथ बच्चों की पढ़ाई में मदद करती हैं।

5379487