रायपुर- पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज सुबह 8:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल हो सकते हैं। 

आपको बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में कांग्रेस किसी भी तरह की चूक करने से बच रही है। हाल ही में राहुल की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ आई थी। जिसमें कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। भारत जोड़ो यात्रा रायगढ़ से शुरू होकर अंबिकापुर में समाप्त हुई है। लेकिन अंबिकापुर के कला केंद्र में सभा के बीच राहुल गांधी अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी अंबिकापुर से चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

यात्रा स्थगित कर दी गई

दरअसल, सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल होने के लिए राहुल गांधी ने यात्रा स्थगित कर दी है। इसके साथ ही वे किसान आंदोलन में भी शिरकत करने वाले हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी राहुल गांधी के साथ चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे अंबिकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए आए हुए थे। 

जानकारी के मुताबकि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ दिन के लिए बंद कर दी गई है। हालांकि एक तरफ यह भी कहा जा रहा है कि यात्रा दो दिन बाद फिर शुरू होगी। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। छत्तीसगढ़ में यात्रा का जैसा कार्यक्रम बनाया गया था। उसी हिसाब से पूरा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के बाद यात्रा झारखंड में एंट्री लेगी। 

कहां पर रुकने वाले थी न्याय यात्रा

राहुल गांधी की न्याय यात्रा अंबिकापुर से बलरामपुर पहुंचने वाली थी। जहां झींगो गांव में रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया था। बलरामपुर मुख्यालय होते हुए रामानुजगंज के बाद झारखंड जाने वाली थी। साथ ही बलरामपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा के स्वागत के लिए तैयारी की थी। हालांकि अब यात्रा कुछ दिनों तक स्थगित कर दी गई है।