Logo
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व हुई चोरी में चोरों ने 30 लाख रूपये से अधिक सामानों की चोरी की थी। इस घटना में पुलिस पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि, वे अब बड़ी से बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर के न्यू शान्ति नगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर हुई 30 लाख से अधिक कि चोरी की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व हुई चोरी में चोरों ने 30 लाख रूपये से अधिक सामानों की चोरी की थी। इस घटना को पति-पत्नी ने अंजाम दिया था।मामले की छानबीन करते हुए पुलिस आरोपी बिंदिया गोस्वामी और उसके पति अविनाश गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। अविनाश गिरी महासमुंद जिले का है और वहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश है उस पर 20 से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 लाख 69 हजार रुपए नगद और 20 लाख रुपये का समान जब्त किया है।

फ्रेंचायजी के नाम पर 25 लाख की ठगी

Arested Accused
गिरफ्तार ठगी के आरोपी 

राजधानी रायपुर में डोमिनोज पिज़्ज़ा की फ्रेंचायजी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये कि ठगी करने वाले बिहार के 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने फ्रेंचाइजी के नाम पर पीड़ित से 25 लाख 77 हज़ार 500 रूपये की ठगी की थी। पुलिस ने इस घटना आरोपियों के खाते में 6 लाख रूपये को फ्रिज करवा दिया है। पुलिस ने बताया कि, इस मामले से जुड़ा एक आरोपी फरार है हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल जांच जारी है।

5379487