गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को दो थाना क्षेत्रों से 01 लाख रुपए के ईनामी एक माओवादी सहित 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं माड़ इलाके में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। जहां जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली हथियार छोड़ भाग खड़े हुए।
थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस पार्टी पर IED विस्फोट करने के मामले में सुरक्षाबलों ने 7 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक बरामद किया गया है। वहीं थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत पुतकेल के ग्रामीण एवं मारूड़बाका के ग्रामीण की हत्या में शामिल 06 माओवादी गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में कोबरा 201, 205, 206, 210 एवं केरिपु 196 बटालियन शामिल रही।
बीजापुर में दो थाना क्षेत्रों से 01 लाख रुपए के ईनामी एक माओवादी सहित 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। माड़ इलाके में हुई मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली हथियार छोड़ भाग खड़े हुए। pic.twitter.com/ZrAkmApbvc
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 31, 2025
नक्सलियों और जवानों में हुई मुठभेड़, हथियार छोड़ भागे
वहीं माड़ इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जहां जवानों को भारी पड़ता देख SLR समेत अन्य हथियार छोड़कर भाग गए। अबूझमाड़ में 6 दिनों तक DRG, STF, BSF, ITBP, बस्तर फाइटर और CAF के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ एक दर्जन से अधिक बार मुठभेड़ हुई। डिवीजन के शीर्ष नक्सली नेताओ की उपस्थिति की सूचना पर यह अभियान चलाया गया था। 6 दिनों तक चलाये गए अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आये हैं।