Logo
बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में पुलिस भर्ती का निःशुल्क शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। एसडीओपी ने पुलिस भर्ती के बारे में युवाओं को जानकारी दी। 

करण साहू - बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में पुलिस भर्ती का निःशुल्क शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह आयोजन मिशन यूनिफार्म के द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवक युवतियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एसडीओपी ने पुलिस भर्ती के बारे में युवाओं को मार्गदर्शन दिया। पुलिस भर्ती के समय होने वाली छोटी-छोटी कठिनाइयों के बारे में जानकारियां भी दी।  

 Bilaigarh ,Nagar Panchayat Pavani, Free training, police recruitment, SDOP Vijay Thakur, chhattisga

एसडीओपी ने कहा - मुश्किल वक्त कमांडो सख्त

बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर ने कहा कि, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन देने की शुरुआत बॉलीवुड के अभिनेता नाना पाटेकर के डायलॉग मुश्किल वक्त, कमांडो सख्त के साथ किया गया। एक पद के लिए सैकड़ों लोग आवेदन डालते हैं, लेकिन उसे पद का हकदार एक ही होता है। जो तन मन और लगन से मेहनत करता है इसलिए उसे एक पद के लिए अनुशासन के साथ ही साथ मेहनत भी जरूरी है। 

लड़की हूं लड़ सकती हूं

उन्होंने ने कहा कि, पहले इस प्रकार से युवाओं को प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा था हम सभी अपने-अपने स्तर पर प्रयास करते थे। आप लोगों को यहां पर गाइडलाइन दिया जा रहा है। आप लोग इस मौके का फायदा उठाइए और लगन और मेहनत से कामयाब होइए। वहीं अति उत्साही नहीं बने फिजिकल से पहले हल्का-फुल्का वार्म- अप करें। युवतियों का भी उत्साह बढ़ाया हैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। इस मंत्र के साथ आगे बढ़े और पुलिस भर्ती की अच्छी से तैयारी करें। अपने आप को कमजोर ना समझे आप लड़कों से भी बेहतर हैं। 

इसे भी पढ़ें...करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत : वन विभाग में मचा हड़कंप, जांच जारी 

असफलता से हार नहीं मानना है पुनः प्रयास करना 

एसडीओपी ने कहा कि, अगर आप लोग असफल भी हो जाते हैं, तो हार नहीं मानना है। आगे पुनः प्रयास करना है। आपका भविष्य उज्जवल है। इसके लिए एसडीओपी ने डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बारे में उदाहरण दिया और कहा कि, ए.पी.जे अब्दुल कलाम फाइटर पायलट बनना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने प्रयास भी किया लेकिन एक अंक से पीछे हो गए । उन्होंने हार नहीं मानी इसके बाद दुनिया आज उसे मिसाइल मैन के नाम से जानती है। इसके साथ ही हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ पद राष्ट्रपति पद का भी उन्हें दायित्व मिला। अब्दुल कलाम जी अगर हार मान लेते तो उन्हें आगे सफलता नहीं मिलती इसीलिए आप लोग भी हार न माने ।  

जितना दम छत्तीसगढ़ के बोरे-बांसी में है उतना किसी में नहीं

थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के बोरे बांसी में जितना दम है उतना दम किसी में नहीं है। आप दूसरे राज्य के हट्टे- कट्टे युवाओं को देखकर अपना कॉन्फिडेंस ना खोए। आप अपनी मेहनत पर विश्वास करें और अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दे। यकीन मानिए आप निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। इस दौरान शरीर के फायदे के लिए चना का भीग कर खाएं। इसके साथ ही साथ प्रोटीन युक्त भोजन करें, जंक फूड का उपयोग न करें । अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दे पासिंग मार्क के बारे में ना सोचे कई युवा ऐसे सोचते हैं कि, पासिंग मार्क लेंगे तो हम सफलता हासिल कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं होता इसीलिए अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना जरूरी है ।

इसे भी पढ़ें...रेलवे लाइन निर्माण के दौरान हादसा: मिट्टी धंसने से एक की मौत, दूसरा घायल

भर्ती में पैसा चलता है,घुस चलता है ऐसा ना सोचे

उन्होंने ने कहा कि, पूरे देश में पारदर्शिता के साथ पुलिस की भर्ती हो रही है। कभी ऐसा अपने मन में ख्याल ना लाए की भर्ती में पैसा चलता है या घुस चलता है।  ऐसा नहीं है आप अपना मेहनत और लगन से सफलता हासिल करेंगे। आप सोच रहे हैं कि, आप गरीब हैं इसलिए आपका चयन नहीं होगा ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप अपने ऊपर विश्वास रखें और फिजिकल के साथ-साथ लिखित परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें। आपको सफलता निश्चित ही मिलेगी। जब भर्ती में आप लोग जाएं तब पानी बॉटल और खाने पीने के हल्का समान के साथ जाएं। पाउडर भी रख ले। 

ये लोग रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ अनुविभागीय अधिकारी विजय ठाकुर और बिलाईगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद यादव थे। इस मिशन यूनिफॉर्म का संचालन नगर पंचायत पवनी के पूर्व सैनिक कमल साहू और आर्मी मैन सुनील साहू के द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधान आरक्षक निशांत दुबे, आरक्षक राजू खूंटे, देवव्रत कहार, कुलदीप साहू, राजकुमार साहू, युवा पत्रकार करन साहू, टंकेश्वर साहू, दुष्यंत, लोकेश, भावेश साहू, रोशन दास पड़वार उपस्थित रहे थे।
 

5379487