Logo
 बीजेपी उत्तर मंडल के उपाध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया ने एक बार फिर महापौर हेमा देशमुख और निगम आयुक्त को घेरा है।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले के बीजेपी उत्तर मंडल के उपाध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया ने एक बार फिर महापौर हेमा देशमुख और निगम आयुक्त को घेरा है। जहां भाजपा नेता सुमीत ने आरोप लगाया है कि, महापौर और आयुक्त शहर के किसी भी विकास कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे है। 

उन्होंने आगे कहा कि, महापौर अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाए रखने के जद्दोजहद कर रहीं हैं, तो वही निगम आयुक्त भी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर भ्रष्टाचार में लिप्त है। दोनो की कार्यप्रणाली पर भी सुमीत ने प्रश्नचिन्ह लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि, वार्ड 19 में बहुत से निर्माण कार्य अधूरे पड़े है। जिसका कई बार निगम प्रशासन को ध्यानाकर्षण कराया जा चुका है, लेकिन निगम प्रशासन का इस और ध्यान ही नही जाता। अगर वार्ड 19 के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने में कोई दिक्कत या दबाव वाली स्थिति है तो महापौर और आयुक्त को चाहिए कि वह उस परिस्थिति को वार्ड 19 के लोगो को बीच सार्वजनिक करें। और अगर ऐसी कोई परिस्थिति नही है तो तुरंत वार्ड के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण करें। 

बीजेपी उत्तर मंडल के उपाध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया
बीजेपी उत्तर मंडल के उपाध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया

उग्र प्रदर्शन करने की दी चेतावनी 

बीजेपी नेता श्री भाटिया ने निगम प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अधूरे निर्माण कार्य के अलावा वार्ड 19 के लिए विभिन्न  नए कार्यों को भी स्वीकृति मिली है। उसका भी जल्द से जल्द निर्माण कार्य चालू करवाकर निकाय चुनाव तक खत्म किया जाए। अन्यथा वार्डवासियों के साथ मिलकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। 
 

5379487