Logo
लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों पर बंपर जीत दर्ज करने के बाद सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना हो रहे हैं। कल शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों पर बंपर जीत दर्ज करने के बाद सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना हो रहे हैं। कल शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक है। बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी सांसद रवाना हो रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, तोखन साहू, चिंतामणि महाराज,राधेश्याम राठिया, संतोष पांडे और श्रीमती कमलेश जांगड़े एयरपोर्ट पहुंचे हैं। 

अध्यक्ष किरण सिंहदेव बोले- तीसरी बार शपथ लेंगे पीएम मोदी 

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, हर्ष का विषय है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार शपथ लेंगे। पूरे देश ने NDA पर भरोसा जताकर पूर्ण बहुमत दिया है। इसी विषय पर कल सांसदों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि, राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के लोगो ने पूरे देश में भ्रम का वातावरण बनाया है। इन लोगों ने सविधान का भ्रम फैलाकर चुनाव परिणाम प्रभावित करने की कोशिश की लेकिन ये नाकामयाब रहें। इनकी झूठी बातों पर कुछ चुनिंदा लोगो ने भरोसा जताया लेकिन उनसे कुछ प्रभावित न हो सका। बाकी तो विपक्ष का काम कहना ही होता है। 

छत्तीसगढ़  की जनता जनार्दन ने भरोसा जताया है

छत्तीसगढ़ में 10 सीट जीतने पर कहा कि, छत्तीसगढ़  की जनता जनार्दन ने भरोसा जताया है। जनता के बीच अटूट विश्वास रहा है। इसीलिए हमे 10 सीट जीतकर दिया गया है। हम निरंतर मेहनत किए है। केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय जो होगा सर्वमान्य होगा। 

5379487