Logo
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है। यहां तक कि, कांग्रेस का अभेद्य गढ़ माना जाने वाले कांकेर शहर भी कांग्रेस के पंजे से फिसल गया है।  

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। आजादी के पहले ही अस्तित्व में आई कांकेर नगर पालिका पहली बार कांग्रेस के साथ से फिसल गई है। कांकेर नगर पालिका सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को हरा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने कांग्रेस के अभेद्य माने जाने वाले किले को भेद दिया है। भाजपा के अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 3800 से अधिक मतों से हरा दिया है। यह पहली बार है, जब कांकेर नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हुआ है। जीत के बाद भाजपा कार्यकताओं ने जमकर जश्न मनाया। 

कांकेर नगर पालिका पर शुरू से ही कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन इस बात शहर की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। भाजपा के अरुण कौशिक को 10 हजार 309 मत मिले जबकि कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 6 हजार 502 मत मिले। भाजपा के अरुण कौशिक ने 3807 मतों से जीत दर्ज की है। वही शहर 21 वार्ड में से 11 में भाजपा और 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है

अब होगा शहर का विकास : अरुण कौशिक

भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कहा कि, शहर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है, एक माह के अंदर शहर का विकास दिखने लगेगा। कांकेर नगर पालिका 1912 यानी देश की आजादी के पहले अस्तित्व में आई थी। उस दौर में कांकेर रियासत के राजा अध्यक्ष बने थे। 1925 में राजा की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी भानुप्रतापदेव को अध्यक्ष मनोनीत किया था। साल 1952 में पहली बार कांग्रेस नगर पालिका में अप्रत्यक्ष चुनाव हुए थे और पहला नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा बने थे।

jindal steel jindal logo
5379487