रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के सरकारी निवास यानी राजधानी रायपुर स्थित सीएम हाउस में सोमवार को तीजा-पोरा का उत्सव मनाया गया। विशेष साज-सज्जा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची। भगवान शंकर की पूजा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सीएम साय ने सपत्नीक पूजा की। पूरे भवन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेंहदी लगाने के साथ ही कई तरह के आयोजन चल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मौजूद महिलाओं को तीजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, हमारे निमंत्रण पर प्रदेश भर से बहनें अपने भाई के घर आई हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं। आज इस खास मौके पर हमने महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि हमने भेजी है। हमने 70 लाख बहनों को तीज का उपहार भेजा है। 

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम।
मुख्यमंत्री ने पोरा तिहार पर पत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान शिव की आराधना की।
तीजा-पोरा तिहार मनाने पहुंची महिलाओं ने लगवाई मेहंदी।
छत्तीसगढ़ की लोक गायिका आरू साहू ने पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान थिरकी महिलाएं।
70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त।
तीजा पोरा तिहार मनाने आई महिलाओं को उपहार में मिली लाख की चूड़ियां।
मुख्यमंत्री ने पोरा तिहार कार्यक्रम में प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया।
 मुख्यमंत्री साय ने पोरा के अवसर पर सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।