रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली से वापस आ जाएंगे। वे दोपहर 2 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। सीएम साय BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसके साथ ही BJP शासित राज्यों के CM की बैठक में भी शामिल हुए थे। 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बालोद के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 2 बजे दिल्ली से रायपुर आ जाएंगे। इसके बाद रायपुर से बालोद के लिए रवाना होंगे। यहां पर यशवंत जैन के यहां श्रद्धांजलि बैठक में शामिल होंगे। वहीं शाम 5 बजे राजनांदगांव में स्वदेशी मेला में शिरकत करेंगे। शाम 7.30 बजे रायपुर वापस आ जाएंगे।